Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकनीक से रुकेंगी गड़बड़ियां
    • कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जवाब
    • जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
    • राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार संहिता लागू
    • अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषियों को उम्रकैद
    • पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर
    • मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान
    • महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे के धर्म पर नया नियम
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, August 19
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मशीन

    हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मशीन

    August 17, 2026 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    3 crore was found in cupboard
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    सागर : मध्य प्रदेश के सागर जिले के गोपालगंज थाना क्षेत्र में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रविवार को सोशल मीडिया पर एक युवक की हाथ में बंदूक लिए तस्वीर तेजी से वायरल हुई थी। इस पोस्ट का संज्ञान लेते हुए पुलिस अवैध हथियार की बरामदगी के लिए तत्काल युवक के घर दबिश देने पहुंची। लेकिन तलाशी के दौरान (3 crore was found in cupboard) घर के भीतर जो मिला, उसने पुलिस अधिकारियों को भी हैरान कर दिया। घर में अवैध हथियार तो नहीं मिला, लेकिन कमरे में रखी लोहे की अलमारी को खोलते ही नोटों की गड्डियों का भारी अंबार नजर आया।

     अलमारी से निकले नोटों से भरे बैग, गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मशीन

    अलमारी के भीतर से नकदी से ठसाठस भरे कई बैग बरामद हुए। नकदी की मात्रा इतनी अधिक थी कि हाथ से गिनना संभव नहीं था, जिसके बाद पुलिस टीम को मौके पर नोट गिनने की मशीन मंगवानी पड़ी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह बेहिसाब नकदी भोपाल में पदस्थ एक सरकारी इंजीनियर की बताई जा रही है। मामले में स्कूल बस व कार ड्राइवर सौरभ अहिरवार ने सोशल मीडिया पर अवैध गन के साथ अपनी तस्वीर साझा की थी, जिसकी पड़ताल करते हुए पुलिस टीम तिली तिराहा स्थित उसके आवास पर पहुंची थी।

     कुल 3 करोड़ रुपये कैश बरामद 

    छापेमारी की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP) अनुराग सुजानिया स्वयं भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसपी अनुराग सुजानिया ने आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि नोटों की गिनती पूरी होने के बाद कुल करीब ₹3 करोड़ नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी युवक के पास अवैध आग्नेयास्त्र है, लेकिन तलाशी के दौरान भारी मात्रा में यह अघोषित नकदी हाथ लगी, जिसे विधिवत जब्त (3 crore was found in cupboard) करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    धीरेंद्र शास्त्री का Gen-Z पर बड़ा बयान: न रुकती है न झुकती है ये पीढ़ी; तेज गति के साथ सही दिशा भी जरूरी

    केन-बेतवा लिंक परियोजना: मुआवजे पर घमासान के बीच MP सरकार की सफाई, अब तक बांटे गए ₹320 करोड़ से ज्यादा

    उज्जैन सराफा कन्या स्कूल शिफ्टिंग पर बवाल: 12 KM दूर दाऊदखेड़ी भेजने के विरोध में सड़कों पर उतरीं छात्राएं, सांसद-कलेक्टर ने दिया आश्वासन

    भोपाल में दिखा पहला ‘जेन अल्फा’ प्रोटेस्ट: KVS में विलय के खिलाफ सड़क पर उतरे रीजनल स्कूल के 400 छात्र

    शिक्षक हरदास कुशवाहा के तबादले के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, मजना-खरगापुर मार्ग पर लगाया चक्काजाम

    MP में 1.5 लाख शिक्षकों को देनी होगी पात्रता परीक्षा: 21 अगस्त से आवेदन शुरू, 12 अक्टूबर से एग्जाम; जानें नया पैटर्न व नियम

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.