Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 गिरफ्तार
    • जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने HIV निगेटिव
    • मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: केवल स्थानीय SC-ST को मिलेगा लाभ
    • संसद में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर घमासान जारी, धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर तीखा हमला
    • पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, राम मंदिर चोरी पर नुक्कड़ नाटक करने के मामले में ACJM कोर्ट ने किया तलब
    • दलीप ट्रॉफी 2026: वेस्ट जोन टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज खान की जगह 25 साल के जय गोहिल को मिला मौका
    • फरहान अख्तर का रणवीर सिंह पर तीखा तंज: ‘डॉन 3’ की शूटिंग से 1 महीने पहले एक्टर के पीछे हटने पर बयां किया दर्द
    • रूस की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली एकमात्र पार्टी ‘याब्लोको’ चुनाव से बाहर
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, August 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर चोरी, 4 पर FIR दर्ज

    जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर चोरी, 4 पर FIR दर्ज

    August 10, 2026 राजस्थान 2 Mins Read
    case related to national security
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा एवं सामरिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील मामला उजागर हुआ है। भारत सरकार के अधीन पंजीकृत प्रमुख डीप-टेक रोबोट निर्माण संस्थान ‘क्लब फर्स्ट रोबोटिक प्राइवेट लिमिटेड’ के मार्केटिंग ऑफिसर पर सीक्रेट रोबोटिक कोडिंग, रक्षा उपकरण और अति-संवेदनशील तकनीक चुराने का गंभीर (case related to national security) आरोप लगा है। कंपनी के प्रबंध निदेशक (डायरेक्टर) भुवनेश मिश्रा की शिकायत पर अदालत के हस्तक्षेप के उपरांत शिवदासपुरा थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहनलाल चौधरी, रोहित सोलंकी, देवेश उपाध्याय तथा विकास के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज की है।

    case related to national security – दर्ज एफआईआर के अनुसार, आरोपियों ने कंपनी की प्रयोगशाला से LiDAR सेंसर, अनमैन्ड ग्राउंड व्हीकल्स (UGV) के कलपुर्जे और उन्नत कैमरा मॉड्यूल (MK15 रिमोट) जैसे बहुमूल्य एवं गोपनीय उपकरण अवैध रूप से हटाए।

    उल्लेखनीय है कि UGV और LiDAR तकनीक का प्रयोग भारतीय रक्षा क्षेत्र (Defense Sector), ड्रोन तकनीक, सीमा सुरक्षा, सर्विलांस तथा एडवांस्ड रोबोटिक्स निर्माण में व्यापक पैमाने पर किया जाता है। आरोप है कि इन अति-संवेदनशील उपकरणों की बनावट और रोबोट कोडिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारियों को अन्य अनाधिकृत आरोपियों के साथ साझा किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की सात गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।

     फर्जी लेटरहेड से पेमेंट पर्सनल अकाउंट में कराया ट्रांसफर 

    जांच में खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी मोहनलाल ने कंपनी के देनदारों व ग्राहकों से सीधे संपर्क साधने हेतु संस्थान का फर्जी लेटरहेड तथा फर्जी कोटेशन तैयार किए। उसने कंपनी की बकाया भुगतानों की भारी-भरकम राशि अपने निजी बैंक खातों में धोखाधड़ी से ट्रांसफर करवा ली। इतना ही नहीं, कंपनी के कूटरचित (Fake) दस्तावेज जमा करके राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग (DLB जयपुर) से टेंडर हासिल करने की भी गैर-कानूनी कोशिश की गई। कंपनी का ऑफिशियल सिम कार्ड पुनः एक्टिवेट कराने पर व्हाट्सएप चैट तथा अन्य डिजिटल साक्ष्यों से इस पूरे आपराधिक षड्यंत्र की परतें खुलीं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    राजस्थान के बालोतरा में गजब मामला: खेत में दबाए ₹5 लाख भूल गया किसान, 1 साल बाद निकले तो दीमक ने चट कर दिए नोट

    डांगावास हत्याकांड: 11 साल बाद अदालत का बड़ा फैसला, CBI सबूत साबित करने में नाकाम, सभी 40 आरोपी बरी

    भरतपुर: भगवान बांके बिहारी जी का दान किया हीरा बदलने का आरोप! रिकॉर्ड और बिल में भी मिली बड़ी गड़बड़ी

    लांस नायक कमलजीत सिंह आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा, पत्नी, उसके प्रेमी और ससुर पर FIR दर्ज

    जैसलमेर में सेना की गाड़ी से टकराया ऊंट: 100 मीटर घिसटी SUV, 1 महीने पहले हुई शादी वाले मेजर हमजा आरिफ शहीद

    नागौर में भारी बारिश के बाद बड़ा हादसा, ढहीं मकराना की 12 मार्बल खदानें; जाखली मार्ग पूरी तरह धंसा

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.