Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट
    • जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट
    • देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा
    • जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़कंप
    • ‘जंतर-मंतर सीजन-2’ का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर साधा निशाना
    • नोएडा में ‘स्पेशल 26’ स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गिरफ्तार
    • बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
    • जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, ‘राधा’ गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का भव्य ‘राधा महल’
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, August 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 गिरफ्तार

    कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 गिरफ्तार

    August 11, 2026 छत्तीसगढ़ 2 Mins Read
    fake currency gang busted
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    कवर्धा : कबीरधाम (कवर्धा) जिले की पुलिस ने जाली नोट बनाने और उन्हें स्थानीय बाजारों में खपाने वाले एक खतरनाक गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना बोड़ला, चौकी पोंडी और (fake currency gang busted) जिला साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अंजाम दी गई है।

     ₹12.50 लाख की फेक करेंसी, कलर प्रिंटर और टाटा पंच EV कार बरामद

    कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल ₹12 लाख 50 हजार रुपये मूल्य के नकली भारतीय नोट, हाई-टेक कलर प्रिंटर, स्कैनर, कई मोबाइल फोन तथा एक नई टाटा पंच ई-वी (Tata Punch EV) कार बरामद की है। कवर्धा पुलिस अधीक्षक (SP) जितेंद्र कुमार यादव ने मामले का आधिकारिक खुलासा करते हुए बताया कि, “3.75 लाख रुपये की पुरानी उधारी चुकाने के नाम पर जाली नोटों की डिलीवरी किए जाने की लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई और इस बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ।”

     किराए के मकान में चल रही थी नकली नोटों की मिनी फैक्ट्री 

    कड़ाई से की गई पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे जुलाई 2026 से कवर्धा शहर के नए बस स्टैंड के समीप एक किराए का कमरा लेकर रह रहे थे। वे इसी कमरे में स्कैनर और कलर प्रिंटर की मदद से उच्च गुणवत्ता वाले नकली नोट तैयार कर रहे थे। इसके उपरांत इन जाली नोटों को अलग-अलग माध्यमों से हाट-बाजारों (fake currency gang busted) और भीड़भाड़ वाले इलाकों में खपाया जा रहा था। पुलिस ने मामले में आरोपी सतीश कुमार, रामप्रसाद उर्फ रमऊ और घुरवा राम को गिरफ्तार कर लिया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    MCB में NH-43 पर छाने लगा अंधेरा: 20 फीट ऊंचे खंभों से गायब हुईं स्ट्रीट लाइटें, कांग्रेस ने सिटी कोतवाली में सौंपा ज्ञापन

    जांजगीर चांपा से सरहद पर तैनात फौजियों के लिए भेजी गई 70 हजार से अधिक राखियां, ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र’ का भव्य आयोजन

    ध्वनि प्रदूषण पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख, कहा— नए कानून के नाम पर मौजूदा नियमों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं

    कोरबा में वोकल फॉर लोकल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश, धवईपुर की महिलाएं बना रहीं इको-फ्रेंडली राखियां

    बिलासपुर में सरकारी पाठ्यपुस्तकों का उठाव न करने वाले निजी स्कूलों पर कलेक्टर सख्त, जारी किया शो-कॉज नोटिस

    धमतरी में भीषण सड़क हादसा: जगदलपुर जा रही मुंबई की 24 वर्षीय बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.