बोकारो : बोकारो जिले में वित्तीय अनियमितताओं और घोटालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बोकारो ट्रेजरी से पुलिस विभाग के वेतन मद में हुई अवैध निकासी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि (big scam in education department) अब जिला शिक्षा विभाग में भी एक बड़ा वित्तीय घोटाला उजागर हुआ है।
big scam in education department – मामला जिले के पेटरवार प्रखंड अंतर्गत ‘उत्क्रमित मध्य विद्यालय सदमाकला’ का है, जहाँ वर्ष 2021 में दिवंगत हो चुके शिक्षक संतोष कुमार शर्मा के नाम पर कथित तौर पर तीन फर्जी बिल तैयार कर ₹14.65 लाख की अवैध निकासी कर ली गई। इस गबन की आधिकारिक पुष्टि जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) अतुल चौबे ने की है। उन्होंने बताया कि शासकीय राशि के गबन का प्रकरण संज्ञान में आने के बाद जांच समिति गठित कर दी गई है तथा मुख्य आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
आरोपी शिक्षक निलंबित
तथापि, घटना के इतने दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी के विरुद्ध आपराधिक प्राथमिकी (FIR) दर्ज न कराए जाने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पूरे प्रकरण की गहन छानबीन जारी है और जांच के दौरान कई अन्य चौंकाने वाले तथ्यों के उजागर होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मामले में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु स्थापना उप समाहर्ता को त्रिस्तरीय जांच कमेटी गठित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।


