जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले अंतर्गत दोकड़ा चौकी क्षेत्र के ग्राम बंदरचुआ रौतियाबस्ती में हुई 58 वर्षीय महिला हरावती बाई की अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर (sensational murder case revealed) सुलझा लिया है। अवैध प्रेम संबंध और लंबे समय से चले आ रहे जमीन विवाद के चलते महिला की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।
sensational murder case revealed – पुलिस की पड़ताल के अनुसार, 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार) की रात ग्राम बंदरचुआ निवासी हरावती बाई की गला घोंटकर हत्या की गई थी। वारदात को अंजाम देने के पश्चात शातिर आरोपियों ने शव को कई दिनों तक घर के भीतर ही छिपाकर रखा। किंतु जब शव से तीखी दुर्गंध उठने लगी और भेद खुलने का डर सताने लगा, तो आरोपियों ने देर रात शव को घर से बाहर निकाला और पास ही निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के समीप गहरा गड्ढा खोदकर रेत में दफना दिया।
ताला बंद मकान से आई दुर्गंध तो पुलिस ने खोला राज
30 जुलाई 2026 को हरावती बाई के बंद मकान से असहनीय दुर्गंध आने और बाहर ताला लटका होने की सूचना दोकड़ा चौकी पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर एफएसएल (FSL) टीम और नायब तहसीलदार की उपस्थिति में निरीक्षण शुरू किया। जांच के दौरान मकान के समीप निर्माणाधीन भवन के पास रेत में दबा हुआ हरावती बाई (58 वर्ष) का शव बरामद हुआ। इस मामले में चौकी दोकड़ा में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) एवं 238 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच आगे बढ़ाई गई।
अंतिम संस्कार से गायब रहा बेटा, कड़ाई से पूछताछ में उबला खौफनाक सच
विवेचना के दौरान पुलिस ने मृतका के बेटे भूषण राम (29 वर्ष) का आचरण बेहद संदिग्ध पाया। वह अपनी मां के पंचनामा और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया से लगातार नदारद था। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की, तो उसने पूरा सच उगल दिया। भूषण ने बताया कि उसका पड़ोस में रहने वाली शादीशुदा महिला श्यामपति बाई के साथ पिछले 5 वर्षों से अवैध संबंध था, जबकि उसकी मां हरावती और श्यामपति के परिवार के बीच पुरानी जमीनी रंजिश चल रही थी।


