उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अगले साल (2027) में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी चुनावी गोटियां बिछानी शुरू कर दी हैं। चुनावी रणनीतियों के साथ-साथ सीट शेयरिंग पर (BSP’s big bet for elections 2027) भी मंथन तेज हो गया है। इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद को चुनावी समर में सीधे तौर पर उतारने का बड़ा फैसला किया है।
10 अगस्त को हाथरस के सादाबाद से होगी शुरुआत
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आकाश आनंद आगामी 10 अगस्त को हाथरस जिले की चर्चित सादाबाद विधानसभा सीट से पार्टी के आधिकारिक चुनावी अभियान की हुंकार भरेंगे। पार्टी की विशेष रणनीति के तहत आकाश आनंद सादाबाद में नए विधानसभा प्रभारी के नाम की घोषणा करेंगे। इसके बाद वे ग्राउंड लेवल के कार्यकर्ताओं और प्रमुख पदाधिकारियों की एक अहम बैठक को संबोधित कर चुनावी दिशा तय करेंगे।
संगठन को मजबूत करने की कवायद
BSP की योजना प्रदेश भर में विधानसभा स्तर पर प्रभारियों की समयबद्ध घोषणा के साथ चुनावी अभियान को रफ्तार देने की है। नेतृत्व का मानना है कि साल 2007 में बनी पूर्ण बहुमत की सरकार के बाद से पार्टी लगातार चुनावी चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे में 2027 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को नए सिरे से पुनर्गठित करने (BSP’s big bet for elections 2027) और अपने पारंपरिक दलित व अति-पिछड़े वोट बैंक को फिर से एकजुट करने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। इसी सोच के तहत आकाश आनंद को इस अभियान का प्रमुख चेहरा बनाया गया है।


