शिर्डी : गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026 के पहले दिन श्री साईं बाबा के पवित्र दरबार में श्रद्धा, विश्वास और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने साईं बाबा के (guru purnima festival started in Shirdi) चरणों में नतमस्तक होकर स्वर्ण आभूषण अर्पित किए और अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया।
guru purnima festival started in Shirdi – मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को मध्य प्रदेश और गुजरात से आए दो प्रमुख श्रद्धालुओं ने बाबा को एक कलात्मक स्वर्ण मुकुट और दो स्वर्ण ‘ॐ’ भेंट किए, जिनकी कुल बाजार कीमत लगभग ₹9.63 लाख बताई गई है।
मध्य प्रदेश के साईं भक्त ने चढ़ाया 48 ग्राम का नक्काशीदार स्वर्ण मुकुट
श्री साईं बाबा संस्थान के अनुसार, मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी साईं भक्त एके शर्मा ने बाबा के चरणों में 48 ग्राम वजन का अत्यंत आकर्षक और नक्काशीदार स्वर्ण मुकुट अर्पित किया।
इस विशेष स्वर्ण मुकुट की अनुमानित कीमत ₹6,28,752 है। मुकुट को विशेष रूप से दक्षिण भारतीय कलात्मक शैली में तैयार कराया गया है, जिसे श्रद्धालु ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर पूर्ण श्रद्धाभाव से बाबा को समर्पित किया।
गुजरात के श्रद्धालु ने भेंट किए ₹3.34 लाख मूल्य के दो स्वर्ण ‘ॐ’
वहीं, गुजरात के वडोदरा निवासी साईं श्रद्धालु विजय बालकृष्ण नाईक ने श्री साईं बाबा को 25.530 ग्राम कुल वजन के दो बेहद आकर्षक स्वर्ण ‘ॐ’ भेंट किए। इन दोनों स्वर्ण ‘ॐ’ की कुल कीमत ₹3,34,417 है। साईं संस्थान का कहना है कि श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित ये बहुमूल्य स्वर्ण भेंट केवल धातु मात्र नहीं हैं, बल्कि साईं बाबा के प्रति उनकी निस्वार्थ भक्ति, अगाध विश्वास और संपूर्ण समर्पण की भावना का प्रतीक हैं। है।


