Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मासूम पर पालतू कुत्ते ने किया हमला, किया लहुलुहान, स्थानीय लोगों में बढ़ा डर
    • Diwali से पहले पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा! हर पंजाबी को मिलेगा फायदा
    • बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की मौत पर पंजाब सरकार का बड़ा कदम
    • रात 10 से सुबह 6 बजे तक लोगों के लिए जारी हुए आदेश, लगी पूरी तरह पाबंदी
    • पंजाब के इस SHO पर बड़ी कार्रवाई, महिला आयोग ने जारी किया नोटिस
    • पंजाब पुलिस और BSF का सख्त Action, भारी मात्रा में ICE बरामद
    • मुरादाबाद में लव जिहाद : 5 बच्चों की मां को फेसबुक पर फंसाया, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव
    • नवजोत सिद्धू की सियासी वापसी पर सस्पेंस, प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 10
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » कर्त्तव्य पथ पर प्रथम रही झांकी मानसखंड, अब उत्तराखण्ड में होगी प्रदर्शित

    कर्त्तव्य पथ पर प्रथम रही झांकी मानसखंड, अब उत्तराखण्ड में होगी प्रदर्शित

    April 6, 2023 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Manaskhand
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास से गणतंत्र दिवस परेड-2023 में प्रथम स्थान पर रही उत्तराखण्ड राज्य की झांकी ‘मानसखण्ड’ (Manaskhand) को प्रदेश के जनपदों/ब्लॉक मुख्यालयों तथा मुख्य स्थानों पर प्रदर्शन हेतु फलैग ऑफ किया। गणतंत्र दिवस परेड-2023 में विभिन्न राज्यों व भारत सरकार के मंत्रालयों की 27 झांकियों में उत्तराखण्ड की मानसखण्ड झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। कर्त्तव्य पथ पर पहली परेड में उत्तराखण्ड को प्रथम स्थान मिलना एक बड़ी उपलब्धि है। उत्तराखण्ड गठन से अब तक पहली बार राज्य की झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

    इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड : चारधाम यात्रा के लिए 9,68,951 यात्रियों ने कराया पंजीकरण

    मानसखण्ड झांकी में जागेश्वर मंदिर, कार्बेट नेशनल पार्क, ऐपण आर्ट, योग तथा वनों का समावेश किया गया था। इस उपलब्धि से उत्तराखण्ड की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहर, कला एवं संस्कृति का प्रचार-प्रसार पूरे विश्व में हुआ। 05 अपै्रल, 2023 से 18 मई 2023 तक प्रदेश के ब्लॉक मुख्यालयों एवं मुख्य शहरों में झांकी का प्रदर्शन जनमानस के सम्मुख किया जाएगा। मानसखण्ड झांकी के संबंध में 02 मिनट की वीडियो भी तैयार की गई है। इस शॉर्ट फिल्म का एल.ई.डी. के माध्यम से जन सामान्य हेतु प्रसारण किया जाएगा। मानसखण्ड झांकी उत्तराखण्ड के सभी ब्लॉक मुख्यालयों व मुख्य शहरों में 05 अपै्रल से लेकर 18 मई तक भ्रमण पर रहेगी। इससे राज्य के सभी जगहों के लोग विशेषकर बच्चे इस झांकी से अवगत हो पाएंगे।

    इसे भी पढ़ें – ऋषिकेश में गंगा गलियारा विकसित करने का प्रस्ताव पारित, उत्तराखंड के मंत्री ने किया स्वागत

    Manaskhand – इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह हमारे लिए अत्यन्त गौरव का विषय है कि उत्तराखण्ड स्थापना के 22 वर्ष के इतिहास में पहली बार हमारे राज्य की झांकी को देश के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की ऐतिहासिक परेड के अवसर पर पहला स्थान प्राप्त हुआ है। यह सभी उत्तराखण्डवासियों की सांझी उपलब्धि है। सभी उत्तराखण्डवासियों व इस झांकी में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों तथा झांकी के निर्माण व प्रस्तुतिकरण से जुड़े लोगों को विशेष बधाई एवं शुभकामनाएँ। मानसखण्ड झांकी में राज्य के प्रमुख धाम जागेश्वर धाम, उत्तराखण्ड की संस्कृति, कला को दर्शाया गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में जल्द शुरू होंगी स्किल और रेजिडेंशियल यूनिवर्सिटी, कैबिनेट की हरी झंडी का इंतजार

    उत्तराखंड विधानसभा से बड़ा कदम: मदरसा बोर्ड खत्म करने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

    हिमाचल-उत्तराखंड में दोहरी स्थिति! समय से पहले बर्फबारी से पर्यटक खुश, लेकिन IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

    केदारनाथ यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 12 अक्टूबर तक हेलीकॉप्टर की बुकिंग फुल

    दरिंदगी की हद! रेप के आरोपी ने अस्पताल जाकर मनाया जश्न, पीड़िता के सामने कहा- ‘मैं पिता बन गया हूं’

    Char Dham Yatra 2025: दर्शन का आखिरी मौका, यमुनोत्री और बद्रीनाथ के कपाट कब बंद होंगे?

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.