Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ ‘बेहतर सिटी अभियान’, वार्ड-वार्ड जाकर उठाएगी पानी, सड़क और सफाई के मुद्दे
    • ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट में प्रताड़ना का आरोप
    • हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मशीन
    • ‘RSS, तालिबान और जैश में कोई फर्क नहीं’: वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद का विवादित बयान
    • स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी साजिश नाकाम, अमित शाह बोले- ध्वस्त हुआ ISI समर्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क
    • हापुड़ से जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद जफर गिरफ्तार: मदरसों के चंदे से पाकिस्तान भेजता था रकम
    • IND vs SL: गॉल टेस्ट में टला बड़ा हादसा! मोहम्मद सिराज का घातक थ्रो सीधे अंपायर अहसान रजा की ओर गया, बाल-बाल बचे
    • 5 महीने के इंतजार के बाद 26 अगस्त को रिलीज होगी यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, August 18
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » बिहार में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत, सात अन्य बीमार

    बिहार में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत, सात अन्य बीमार

    January 24, 2023 देश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    सीवान : बिहार में सीवान जिले के भोपतपुर अनुमंडल में कथित तौर पर (Poisonous Wine) जहरीली शराब पीने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य बीमार पड़ गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। जिला प्रशासन द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, पेट में दर्द, जी मिचलाने और चक्कर आने की शिकायत के बाद रविवार शाम करीब सात बजे 10 लोगों को सीवान जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बयान में कहा गया है कि अस्पताल के चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) ले जाते समय दो और लोगों की मौत हो गई। सात अन्य लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं।

    इसे भी पढ़ें – अंडमान में द्वीपों का नामकरण केवल लोकप्रियता हासिल करने का तरीका : ममता बनर्जी

    स्थानीय लोगों ने बताया कि बीमार पड़े सात लोगों में कई की हालत गंभीर है। गौरतलब है कि बिहार में अप्रैल 2016 से शराब की बिक्री और उपभोग पर प्रतिबंध है। जिला प्रशासन ने कहा कि मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षाकर्मियों की एक टीम को इलाके में तैनात कर दिया गया है। संबंधित थाना ने एक मामला दर्ज किया है और विषय की जांच की जा रही है। मामले में अब तक कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    इसे भी पढ़ें – सेलुलर जेल आजादी का बड़ा तीर्थस्थान है : अमित शाह

    Poisonous Wine – गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर महीने में सारण जिले में जहरीली शराब पीने से कथित तौर पर करीब 50 लोगों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद बिहार विधानसभा में आरोप-प्रत्यारोप लगाये जाते देखने को मिला था। विपक्षी नेताओं ने जहरीली शराब पीने से होने वाली मौत की घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर प्रहार किया था। भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया था कि सारण में जहरीली शराब पीने से 100 से ज्यादा लोगों की जान गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ‘RSS, तालिबान और जैश में कोई फर्क नहीं’: वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद का विवादित बयान

    स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी साजिश नाकाम, अमित शाह बोले- ध्वस्त हुआ ISI समर्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क

    नितिन नबीन की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान: वसुंधरा राजे बनीं उपाध्यक्ष, पीयूष गोयल नए कोषाध्यक्ष; अमित मालवीय की छुट्टी

    तारापीठ के होटल में भीषण आग से हाहाकार: 7 श्रद्धालुओं व कर्मचारियों की मौत, 45 मिनट तक टॉयलेट में फंसे रहे लोग

    पीएम मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार

    टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक दबाव का जिक्र, जांच की मांग

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.