Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की मौत
    • राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार अभियान की तैयारी
    • 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की CM से गुहार
    • अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी
    • तलाक का भरोसा देकर युवती से बनाए संबंध, नाम पर कराया लोन; शादी मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
    • लुधियाना में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: 17 वर्षीय सौतेली बेटी से छेड़छाड़, आरोपी पिता गिरफ्तार
    • बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स के साथ धक्का-मुक्की; विपक्ष ने सरकार को घेरा, पुलिस जांच में जुटी
    • ‘गुंडागर्दी कांग्रेस कर रही है’; हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में CM नायब सैनी ने विपक्ष के आरोपों को बताया बेबुनियाद
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, August 28
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » सड़क निर्माण में बड़ा घोटाला; पार्षद ने इंच-टेप लेकर पकड़ी घटिया मटीरियल की धांधली

    सड़क निर्माण में बड़ा घोटाला; पार्षद ने इंच-टेप लेकर पकड़ी घटिया मटीरियल की धांधली

    June 14, 2026 पंजाब 2 Mins Read
    Ludhiana Road Scam
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    लुधियाना : जनता के टैक्स के पैसे का किस तरह दुरुपयोग किया जा रहा है, इसका एक चौंकाने वाला उदाहरण वार्ड 83 की सर्कुलर रोड पर देखने को मिला। नई सड़क के निर्माण में नियमों को ताक पर रखकर घटिया मटीरियल इस्तेमाल किया जा रहा था। वार्ड पार्षद दविंदर जग्गी ने मौके पर पहुंचकर जब जांच की, तो (Ludhiana Road Scam) सरकारी कागजों और धरातल पर काम के बीच भारी अंतर पाया गया।

    पार्षद दविंदर जग्गी ने खुद जमीन पर बैठकर सड़क के मटीरियल की मोटाई मापी। एस्टीमेट के अनुसार सड़क पर 3 इंच मोटा पत्थर (गटका) होना चाहिए था, जबकि मौके पर कई जगह सिर्फ डेढ़ इंच और कुछ जगह आधा इंच ही मिला। बिना किसी वेट-मिक्स के सीधा गटका डालने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। पार्षद ने बताया कि कार्यस्थल पर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या जेई निगरानी के लिए मौजूद नहीं था।

    इसे भी पढ़ें – 2027 में भगवंत मान का दोबारा सीएम बनना तय; बठिंडा में बोले अरविंद केजरीवाल

    सड़क के साथ बन रही पानी की निकासी वाली जाली की गहराई नियमों के मुकाबले बहुत कम पाई गई। पार्षद ने बताया कि एस्टीमेट में 6 केजी प्रेशर झेलने वाले मजबूत पाइपों की जगह ठेकेदार ने पैसे बचाने के लिए 4 केजी प्रेशर वाले हल्के और घटिया पाइप डाल दिए। वहीं, सड़क की चौड़ाई भी रिकॉर्ड में 38 फुट दिखाई गई थी, जबकि मौके पर यह केवल 22 फुट ही बनी।

    Ludhiana Road Scam – अधिकारियों और ठेकेदार ने कथित रूप से सरकारी छुट्टियों का फायदा उठाकर इस घटिया काम को कोलतार या कंक्रीट के नीचे दबाने की योजना बनाई थी। लेकिन ऐन वक्त पर हुई तेज बारिश ने इस ‘पाप’ को बाहर निकाल दिया। बारिश के कारण काम रुका तो नीचे बिछाया गया कच्चा-घटिया मटीरियल सबके सामने आ गया, जिससे ठेकेदार की पोल खुल गई।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    तलाक का भरोसा देकर युवती से बनाए संबंध, नाम पर कराया लोन; शादी मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

    लुधियाना में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: 17 वर्षीय सौतेली बेटी से छेड़छाड़, आरोपी पिता गिरफ्तार

    लेक्चरर नेहा मर्डर केस: पति उमंग और गर्लफ्रेंड की 206 पन्नों की WhatsApp चैट लीक, खुला शादी और हत्या की साजिश का राज

    लुधियाना में मेडिकल स्टोर पर बड़ा छापा: 49 हजार प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ संचालक पवन गिरफ्तार

    BJP-SAD गठबंधन की चर्चाओं पर ब्रेक: कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में भाजपा

    पंजाब में 27 अगस्त को ‘महाबंद’ का ऐलान: सांझा फ्रंट का बड़ा फैसला, सरकारी दफ्तरों में ठप रहेगा कामकाज

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.