Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Surajpur Crime News: तीवरागुड़ी में बिजली खंभे के पास बोरे में बंद मिली लाश; हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
    • Giriraj Singh in Raipur: छत्तीसगढ़ के विकास पर बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह; कहा- ‘राज्य नक्सलमुक्त होना सबसे बड़ी उपलब्धि’
    • Balod Storm News: बालोद में चक्रवाती तूफान का तांडव; BSNL टावर गिरा, 50 से अधिक पेड़ धराशायी, गांव में ब्लैक-आउट
    • माइंस प्रभावित युवाओं का नारायणपुर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन; BSP प्रबंधन पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप
    • गौमांस मिलने के मामले में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; आरोपियों पर बुलडोजर कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग
    • झामुमो की सक्रियता; विनोद पांडेय ने कहा- वोटर लिस्ट में नाम नहीं तो सरकारी योजनाओं से हाथ धो बैठेंगे लोग
    • मधुबन में पति-पत्नी की हत्या का खुलासा; भूमि विवाद और जादू-टोने के चलते 7 गिरफ्तार
    • झारखंड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज; इस साल की थीम है ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, June 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » बेलफास्ट में खौफ का माहौल; सुरक्षा के चलते भारत-आयरलैंड सीरीज पर मंडराया खतरे का बादल

    बेलफास्ट में खौफ का माहौल; सुरक्षा के चलते भारत-आयरलैंड सीरीज पर मंडराया खतरे का बादल

    June 12, 2026 खेल 2 Mins Read
    India Tour of Ireland
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी आयरलैंड दौरे पर इस समय सुरक्षा के काले बादल मंडरा रहे हैं। 15 साल के युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बहुप्रतीक्षित डेब्यू वाली इस सीरीज (India Tour of Ireland) का आयोजन बेलफास्ट में होना है, लेकिन वहां पिछले कुछ दिनों से जारी उग्र प्रदर्शनों ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की नींद उड़ा दी है।

     India Tour of Ireland – नॉरदर्न आयरलैंड की राजधानी बेलफास्ट में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। हाल ही में एक अप्रवासी द्वारा स्थानीय व्यक्ति पर चाकू से किए गए जानलेवा हमले का वीडियो वायरल होने के बाद, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। इस घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने गैर-आयरिश लोगों की दुकानों, वाहनों और घरों को निशाना बनाया है और कई जगहों पर आगजनी की घटनाएं हुई हैं।

    इसे भी पढ़ें – महिला टी20 वर्ल्ड कप में प्राइज मनी का बड़ा ऐलान; विजेता को मिलेंगे 22 करोड़ से ज्यादा

    इस हिंसक माहौल को देखते हुए BCCI ने अपनी चिंता व्यक्त की है। बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा सर्वोपरि है। BCCI ने स्पष्ट किया है कि यदि आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड वेन्यू में बदलाव का प्रस्ताव रखता है, तो उस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। फिलहाल अंतिम निर्णय आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड के पाले में है।

     27 और 29 जून को होने हैं मैच

    भारत और आयरलैंड के बीच 27 और 29 जून को बेलफास्ट में दो टी20 मैच खेले जाने हैं। दोनों क्रिकेट बोर्ड वर्तमान हालात पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। हालांकि, स्थिति के सामान्य होने तक सीरीज के भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। यदि हिंसा नहीं थमती है, तो वेन्यू बदलना या सीरीज को स्थगित करना ही एकमात्र विकल्प हो सकता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    महिला टी20 वर्ल्ड कप में प्राइज मनी का बड़ा ऐलान; विजेता को मिलेंगे 22 करोड़ से ज्यादा

    अफगानिस्तान ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का तूफान; 200 की स्ट्राइक रेट से जड़े ताबड़तोड़ रन

    फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद हार्दिक पंड्या फिर चोटिल; BCCI ने लिया बड़ा फैसला

    आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए मोहम्मद सिराज; प्रसिद्ध कृष्णा को मिली टीम इंडिया में जगह

    टेस्ट डेब्यू पर 6 विकेट लेकर रचा इतिहास; मानव सुथार ने 18 साल का सूखा किया खत्म

    कप्तानी छिनने के बाद सूर्या की दमदार वापसी; लेकिन मैदान पर श्रेयस अय्यर ने मारी बाजी

    Ad
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.