गिरिडीह : मधुबन थाना क्षेत्र के दलान चलकरी गांव में हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस जघन्य वारदात में शामिल सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी डॉ. बिमल कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि 2-3 मार्च की रात पतिया हांसदा और उनकी पत्नी परनी देवी की धारदार हथियारों (Giridih Double Murder Case Revealed) से निर्मम हत्या कर दी गई थी।
Giridih Double Murder Case Revealed – एसपी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए डुमरी एसडीपीओ आबिद खान के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। जांच में मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों से यह स्पष्ट हुआ कि मृतक के गोतिया (रिश्तेदारों) ने ही पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद और जादू-टोने के संदेह के कारण इस योजनाबद्ध हत्याकांड को अंजाम दिया था।
आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामदगी
पुलिस की त्वरित कार्रवाई में रमेश हांसदा, विजय हांसदा, दोधमा हांसदा, पाण्डु हांसदा, बबलू हांसदा, मोती हांसदा और सिकरा हांसदा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हत्याकांड में प्रयुक्त किए गए हथियार जैसे लोहे की तलवार, दो छूरे और खून के धब्बे लगे हुए कपड़े (गमछा, जींस, टी-शर्ट) भी बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि मुख्य हमलावरों ने धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया, जबकि अन्य आरोपियों ने घटना में सहयोग किया था।


