प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के सफल कार्यकाल पूरा होने पर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में रायपुर के आकाशवाणी चौक स्थित काली माता मंदिर में विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और उनके स्वस्थ जीवन की (Havan Puja in Raipur) कामना की गई। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम, रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी, बीजेपी जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें – हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज का 86वां स्थापना दिवस; सांसद लक्ष्मी वर्मा ने शहीद गैंद सिंह की प्रतिमा को दी मंजूरी
Havan Puja in Raipur – कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल पूरे होने पर देशभर के बीजेपी कार्यकर्ता उनके दीर्घायु होने की प्रार्थना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा, मान-सम्मान, स्वाभिमान और गरीबों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री के इस कार्यकाल को हमेशा याद रखा जाएगा।
🌟 आम आदमी के जीवन में आया बड़ा बदलाव
इस मौके पर रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी ने कहा कि बीते 12 सालों में भारत ने एक नई दिशा पकड़ी है। देश ‘आत्मनिर्भर भारत’, ‘नया भारत’ और ‘विकसित भारत’ की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आम आदमी के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।


