Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बकरीद पर गाय की कुर्बानी न करें मुस्लिम समुदाय; ऑल इंडिया पसमांदा उलेमा बोर्ड की बड़ी अपील
    • जम्मू-कश्मीर में NIA की बड़ी कार्रवाई; शोपियां और श्रीनगर के कई ठिकानों पर छापेमारी
    • कर्नाटक के भटकल में बड़ा हादसा; नदी में सीपियां निकालने गए एक ही परिवार के 11 लोग डूबे
    • मुजफ्फरपुर में जिगरी दोस्त की पत्नी को लेकर फरार हुआ युवक; चाकू लेकर घर पर बोला धावा
    • द्वारका एक्सप्रेसवे मायापुरी रिंग रोड तक बढ़ेगा; दिल्ली-गुरुग्राम के बीच 55% ट्रैफिक होगा कम
    • ममता बनर्जी का केंद्र पर तीखा हमला, बोलीं- ‘देखूंगी संविधान में ज्यादा ताकत है या बंदूक की नली में’
    • हरिद्वार में गंगा दशहरा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब; हर की पैड़ी पर लगी आस्था की डुबकी
    • पलक रजक मौत मामले में आरोपी पति अमित का सरेंडर; सास और देवर अब भी फरार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, May 25
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » द्वारका एक्सप्रेसवे मायापुरी रिंग रोड तक बढ़ेगा; दिल्ली-गुरुग्राम के बीच 55% ट्रैफिक होगा कम

    द्वारका एक्सप्रेसवे मायापुरी रिंग रोड तक बढ़ेगा; दिल्ली-गुरुग्राम के बीच 55% ट्रैफिक होगा कम

    May 25, 2026 दिल्ली 2 Mins Read
    Dwarka expressway will extend till Mayapuri
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : दिल्ली और गुरुग्राम के बीच लगातार (Dwarka expressway will extend till Mayapuri) बढ़ते ट्रैफिक जाम और विशेष रूप से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रास्ते पर लगने वाले भीषण जाम से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बड़ी राहत दिलाने की तैयारी शुरू हो गई है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने द्वारका एक्सप्रेसवे को पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी रिंग रोड तक सीधे जोड़ने और बढ़ाने का एक बड़ा प्रस्ताव तैयार किया है।

    Dwarka expressway will extend till Mayapuri – इस नए लिंक रोड के बन जाने से सेंट्रल दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली की ओर जाने व आने वाले लोग एयरपोर्ट और महिपालपुर के डरावने जाम में फंसे बिना अपना सफर तय कर सकेंगे। इस महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने के लिए आज गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMDA) की एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है, जिसमें प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिल सकती है।

    इसे भी पढ़ें – दिल्ली के लाल किले पर जुटेगा 1 लाख आदिवासियों का महासैलाब; RSS का बड़ा सांस्कृतिक शक्ति प्रदर्शन

    DIAL द्वारा तैयार की गई ‘एरिया-वाइड डी-कंजेशन स्ट्रेटेजी ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी मास्टर प्लान ऑफ दिल्ली एयरपोर्ट’ रिपोर्ट में कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का प्रस्ताव दिया गया है। इसके अलावा बारापुला एक्सप्रेसवे को महिपालपुर तक बढ़ाने, UER-II विस्तार, रंगपुरी बाईपास, गुरुग्राम में ग्रेटर सदर्न पेरिफेरल रोड, रेजांगला चौक पर एलिवेटेड फ्लाईओवर और तालकटोरा-बारापुला लिंक जैसे गेम-चेंजर प्रोजेक्ट भी प्रस्तावित किए गए हैं।

    द्वारका एक्सप्रेसवे के मायापुरी रिंग रोड तक लिंक हो जाने के बाद पश्चिमी और बाहरी दिल्ली के लाखों लोगों के लिए गुरुग्राम आना-जाना बच्चों का खेल हो जाएगा। उन्हें महिपालपुर और धौला कुआं में लगने वाले घंटों के जाम से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी। अभी तक स्थिति यह है कि पश्चिमी दिल्ली के लोग धौला कुआं, एयरपोर्ट और महिपालपुर के लंबे रास्ते से होकर ही गुरुग्राम पहुंचते हैं। द्वारका एक्सप्रेसवे का मायापुरी तक विस्तार होने से विकासपुरी, उत्तम नगर, सुभाष नगर, राजौरी गार्डन, सागरपुर, जनकपुरी, दिल्ली कैंट, कीर्तिनगर, पटेल नगर से लेकर बुरारी और उत्तरी दिल्ली तक के लोगों को सीधा और सिग्नल-फ्री रूट मिल जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    बकरीद पर गाय की कुर्बानी न करें मुस्लिम समुदाय; ऑल इंडिया पसमांदा उलेमा बोर्ड की बड़ी अपील

    आज से शुरू हुआ ‘नौतपा’, दिल्ली में छाएंगे बादल; यूपी के 10 जिलों में भीषण हीटवेव का रेड अलर्ट

    दिल्ली के लाल किले पर जुटेगा 1 लाख आदिवासियों का महासैलाब; RSS का बड़ा सांस्कृतिक शक्ति प्रदर्शन

    नोएडा श्रमिक हिंसा का मुख्य आरोपी नरेश कुमार गिरफ्तार; विपुल मोटर्स के पास गाड़ियों में लगाई थी आग

    दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक से आया 48 करोड़ का गांजा जब्त, 2 विदेशी गिरफ्तार

    दिल्ली-NCR में सीएनजी 1 रुपये महंगी; पेट्रोल-डीजल के बाद आम जनता को लगा महंगाई का डबल झटका

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.