नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम अचानक करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे स्थानीय लोगों को पिछले कई दिनों से जारी तपती गर्मी और (Nautpa started from today) धूप से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
Nautpa started from today – राहत की इस उम्मीद के बीच आज से ‘नौतपा’ की भी आधिकारिक शुरुआत हो रही है, जिससे आने वाले दिनों में सूर्य की किरणें सीधी धरती पर पड़ेंगी। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भीषण लू की सख्त चेतावनी जारी की गई है।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली के लाल किले पर जुटेगा 1 लाख आदिवासियों का महासैलाब; RSS का बड़ा सांस्कृतिक शक्ति प्रदर्शन
🔥 उत्तर प्रदेश में भयंकर गर्मी का तांडव
उत्तर प्रदेश में जेठ की तपिश और नौतपा का सबसे भयावह रूप देखने को मिल रहा है। अगले 6 दिनों तक पूरे यूपी में भयंकर गर्मी और जानलेवा लू पड़ेगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 प्रमुख जिलों में तीव्र हीटवेव को लेकर ‘रेड अलर्ट’ (Red Alert) जारी किया है। इन अति-संवेदनशील जिलों में बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी और संत रविदास नगर मुख्य रूप से शामिल हैं।
🌀 देश के 7 राज्यों में भारी से भारी बारिश का महा-अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून (South-West Monsoon) की रफ्तार धीरे-धीरे काफी मजबूत होकर आगे बढ़ रही है। अगले दो से तीन दिनों के भीतर मानसून के अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के कई अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों में सक्रिय रूप से आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं। इसी के प्रभाव से असम और मेघालय में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।


