Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Super El Nino Impact: मई-जून में क्यों उबल रहा है देश? मौसम वैज्ञानिकों ने दी मानसून कमजोर होने और सूखे की चेतावनी
    • RG Kar Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर नगर निगम का बड़ा एक्शन; अवैध घर गिराने का आदेश
    • West Bengal Free Bus Scheme: बंगाल में 1 जून से महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा; इस तरह बनेगा QR स्मार्ट कार्ड
    • India-Bangladesh Border: भारत-बांग्लादेश सीमा पर अभेद्य सुरक्षा; BSF ने खुले हिस्सों में शुरू किया बाड़ लगाने का काम
    • Rajya Sabha Election 2026: 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का एलान; 18 जून को वोटिंग, खरगे-देवेगौड़ा भी हो रहे रिटायर
    • Delhi Riots Case: उमर खालिद को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली 3 दिन की अंतरिम जमानत; मां की सर्जरी के लिए राहत
    • Mount Everest Tragedy: माउंट एवरेस्ट फतह करने के बाद 2 भारतीय पर्वतारोहियों की मौत; नीचे उतरते समय हुआ हादसा
    • Uttarakhand News: ‘सड़कों पर नमाज़ बर्दाश्त नहीं, कानून का राज सर्वोपरि’—सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, May 23
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » महाराष्ट्र के नंदुरबार में बर्ड फ्लू का पहला संदिग्ध ह्यूमन केस; कर्मचारियों की RT-PCR जांच के आदेश

    महाराष्ट्र के नंदुरबार में बर्ड फ्लू का पहला संदिग्ध ह्यूमन केस; कर्मचारियों की RT-PCR जांच के आदेश

    May 19, 2026 महाराष्ट्र 2 Mins Read
    Bird Flu in Maharashtra
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नंदुरबार : महाराष्ट्र में नंदुरबार जिले के नवापुर से एवियन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) के पहले संदिग्ध ह्यूमन केस सामने आए हैं, जिसने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए राज्य प्रशासन ने बर्ड फ्लू प्रभावित क्षेत्रों में पक्षियों को मारने (कलिंग) और वायरस रोकथाम के काम में लगे सभी ग्राउंड कर्मचारियों (Bird Flu in Maharashtra) की अनिवार्य RT-PCR जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

    Bird Flu in Maharashtra – जिला स्वास्थ्य अधिकारी रविंद्र सोनवणे ने बताया कि ये 8 सैंपल उन लोगों के हैं जो नंदुरबार जिले में संक्रमित पोल्ट्री और दूसरे पक्षियों के सीधे संपर्क में आए थे। गौरतलब है कि नंदुरबार इस समय पूरे महाराष्ट्र राज्य में बर्ड फ्लू से सबसे अधिक प्रभावित जिला बना हुआ है। सोनवणे के अनुसार, “8 लोगों के सैंपल इसलिए लिए गए हैं क्योंकि वे पक्षियों के लगातार संपर्क में थे या उन्हें डिस्पोज करने की प्रक्रिया का हिस्सा थे।

     दो स्वास्थ्य कर्मचारियों में दिखे थे फ्लू के लक्षण 

    स्वास्थ्य अधिकारी सोनवणे ने स्पष्ट किया कि अभी तक किसी भी नियमित सरकारी कार्यालय कर्मचारी का कोई सैंपल नहीं भेजा गया है। इससे पहले जिले में दो संदिग्ध मामले पशु चिकित्सा विभाग के फील्ड कर्मचारियों अशोक लालसिंग पवार (49) और इंदस गोवल्या वाल्वी (36) से जुड़े पाए गए थे। ये दोनों ही कर्मचारी ग्राउंड जीरो पर बर्ड फ्लू की रोकथाम के उपायों में सीधे तौर पर शामिल थे। पवार में 2 मई को फ्लू के शुरुआती लक्षण दिखे थे और उन्हें 4 मई को नवापुर सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि वाल्वी में 3 मई को लक्षण दिखने के बाद 5 मई को अस्पताल में आइसोलेट किया गया था।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    महाराष्ट्र में गौ तस्करी करने वालों पर लगेगा ‘मकोका’; गृह विभाग ने जारी किए बेहद सख्त आदेश

    नीट पेपर लीक मामले के आरोपी शिवराज मोटेगावकर पर बड़ा एक्शन; पुणे में RCC क्लासेस पर चला बुलडोजर

    निबंध की शर्त पर बेल और ब्लड सैंपल में हेरफेर; रईसजादे की पोर्श कार के शिकार इंजीनियरों को कब मिलेगा न्याय?

    बकरीद पर खुले में कुर्बानी को लेकर गरमाई सियासत, बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने बीएमसी से की ये मांग

    महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, ’12th Fail’ वाले मनोज शर्मा बने मुंबई के नए लॉ एंड ऑर्डर चीफ

    Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.