गूगल ने नए Gmail अकाउंट बनाने वाले यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव कर दिया है। अब हर नए गूगल अकाउंट को पहले की तरह सीधे 15GB फ्री स्टोरेज नहीं मिलेगा। कंपनी ने नई पॉलिसी लागू करते हुए कहा है कि 15GB स्टोरेज पाने के लिए यूजर को अपना फोन नंबर वेरिफाई करना होगा। बिना नंबर वेरिफिकेशन के नए अकाउंट (Google Storage Update) को केवल 5GB स्टोरेज दिया जाएगा। यह बदलाव Gmail, गूगल ड्राइव और गूगल फोटोज तीनों सेवाओं पर लागू होगा।
📉 अब बिना फोन नंबर के मिलेगा सिर्फ 5GB
अब तक नया गूगल अकाउंट बनाते ही यूजर्स को कुल 15GB फ्री क्लाउड स्टोरेज मिल जाता था। लेकिन अब गूगल ने यूजर्स को नोटिस भेजकर बताया है कि नए अकाउंट को शुरुआत में केवल 5GB स्टोरेज मिलेगा। अगर यूजर अपना फोन नंबर वेरिफाई करेगा, तभी उसे पूरा 15GB फ्री स्टोरेज अनलॉक किया जाएगा। कंपनी ने अपने सपोर्ट पेज की भाषा भी बदल दी है। पहले जहां 15GB फिक्स स्टोरेज का जिक्र होता था, अब उसे बदलकर “up to 15GB” कर दिया गया है।
🤖 गूगल ने क्यों लिया यह सख्त फैसला
रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल यह बदलाव फर्जी अकाउंट और बॉट्स को रोकने के लिए कर रहा है। कंपनी का मानना है कि कई लोग और ऑटोमेटेड सिस्टम बार-बार नए अकाउंट बनाकर फ्री स्टोरेज का गलत (Google Storage Update) इस्तेमाल करते हैं। फोन नंबर वेरिफिकेशन की मदद से गूगल यह सुनिश्चित करना चाहता है कि एक व्यक्ति को सीमित फ्री स्टोरेज ही मिले। इसके अलावा, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और मेमोरी की बढ़ती लागत भी इस फैसले की एक बड़ी वजह मानी जा रही है।


