रायपुर: गुरुवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने पुराना पुलिस मुख्यालय स्थित महिला एवं बाल विकास कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि महतारी वंदन योजना में ई-केवाईसी (e-KYC) के नाम पर हजारों महिलाओं को परेशान किया जा रहा है। साथ ही, बड़ी संख्या में लाभार्थियों के नाम काटे जा रहे हैं। प्रदर्शन (mahtari vandan yojana) के दौरान कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन सौंपकर छूटे हुए नामों को दोबारा जोड़ने और अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की।
mahtari vandan yojana – कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ई-केवाईसी प्रक्रिया के नाम पर महिलाओं को तपती धूप में घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है, जिससे उन्हें भारी शारीरिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन को इस व्यवस्था को सरल बनाने की आवश्यकता है।
📝 ज्ञापन में उठाईं 5 बड़ी मांगें: अविवाहित महिलाओं को भी मिले लाभ
कांग्रेस ने प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में निम्नलिखित मांगें प्रमुखता से रखी हैं:
-
-
योजना से छूटी हुई सभी पात्र महिलाओं के नाम दोबारा जोड़े जाएं।
-
-
-
ई-केवाईसी के नाम पर चॉइस सेंटरों में हो रही अवैध वसूली पर तुरंत रोक लगे।
-
-
-
किसी भी महिला का नाम बिना किसी ठोस या उचित कारण के न काटा जाए।
-
-
-
महतारी वंदन की राशि 2500 से बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति माह की जाए।
-
-
-
25 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित महिलाओं को भी इस योजना के दायरे में लाया जाए।
-
प्रदर्शन के दौरान श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब महिलाओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ई-केवाईसी नहीं होने के तकनीकी आधार पर महिलाओं को महतारी वंदन योजना से वंचित करने की कोशिश की जा रही है। “महतारी वंदन योजना से पिछले ढाई साल में हजारों महिलाओं के नाम काटे गए हैं।


