Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल
    • Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— ‘डराने-धमकाने की राजनीति नहीं चलेगी’
    • Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण फैलाने के गंभीर आरोप
    • Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; ‘आप’ विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माहौल तनावपूर्ण
    • Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
    • Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— “पंजाब को ममता का बंगाल नहीं बनने देंगे”
    • Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; ‘X’ पर पोस्ट कर स्थिति की साफ
    • Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख-शांति की मांगी दुआ
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, May 10
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों में भारी दहशत

    SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों में भारी दहशत

    May 10, 2026 हरियाणा 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र से गुजर रही सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर में लगातार दिखाई दे रहे मगरमच्छों को पकड़ने के लिए वाइल्ड लाइफ विभाग और गोताखोर प्रगट सिंह की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बचगांव, दबखेड़ी और उदारसी गांव के आसपास नहर में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। मगरमच्छों की मौजूदगी के कारण आसपास के गांवों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले कई दिनों से नहर में बड़े मगरमच्छ दिखाई दे रहे हैं। स्थिति ऐसी हो गई है कि लोग नहर किनारे जाने से बच रहे हैं, जबकि पशुपालकों ने भी पशुओं को पानी पिलाने के लिए नहर तक ले जाना कम कर दिया है।

    शनिवार को भी टीम ने मगरमच्छ पकड़ने के लिए नहर में कई स्थानों पर जाल लगाए थे, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब रविवार को दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा। टीम को आशंका है कि नहर में तीन मगरमच्छ मौजूद हैं। इनमें एक मगरमच्छ करीब 12 फीट लंबा बताया जा रहा है, जबकि अन्य दो की लंबाई लगभग 6 फीट और 8 से 10 फीट के बीच बताई जा रही है।

    दरअसल इन दिनों SYL नहर में पानी का बहाव काफी कम है। नहर की रिपेयर के चलते पानी का स्तर घटाकर करीब 3 से 4 फीट तक कर दिया गया है। पानी कम होने से मगरमच्छों के छिपने की जगह सीमित हो गई है और वे नहर से बाहर भी आसानी से नहीं निकल पा रहे। इसी का फायदा उठाकर रेस्क्यू टीम लगातार नहर के भीतर तलाशी अभियान चला रही है।

    गौरतलब है कि पिछले सप्ताह गोताखोर प्रगट सिंह और SDRF की टीम पिहोवा के लापता ट्रांसपोर्टर कुलदीप सिंह की तलाश में नहर में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इसी दौरान दबखेड़ी-बचगांव क्षेत्र के पास टीम को नहर किनारे करीब 12 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया था। अचानक मगरमच्छ सामने आने से टीम के सदस्य भी एक पल के लिए घबरा गए थे। बाद में मगरमच्छ पानी में उतर गया। गोताखोर प्रगट सिंह ने उस दौरान उसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया था, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब दो महीने पहले भी इसी इलाके में मगरमच्छ दिखाई दिया था। दबखेड़ी पुल और बचगांव क्षेत्र में कई बार मगरमच्छ को नहर किनारे धूप सेंकते देखा गया। लोगों ने उसकी तस्वीरें और वीडियो भी बनाए थे। हर बार मगरमच्छ दिखाई देने के बाद लोग तुरंत वहां से दूर हट जाते हैं।

    गोताखोर प्रगट सिंह के अनुसार बड़े मगरमच्छ को पानी में पकड़ना बेहद जोखिम भरा काम है। उन्होंने बताया कि बिना पर्याप्त तैयारी के ऐसा ऑपरेशन जानलेवा साबित हो सकता है, क्योंकि मगरमच्छ अचानक हमला कर सकता है। इसी वजह से पहले नहर में मजबूत जाल लगाए गए हैं, ताकि मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा सके। हालांकि बड़ा मगरमच्छ जाल तोड़कर हमला भी कर सकता है, इसलिए पूरी सावधानी बरती जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल

    Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख-शांति की मांगी दुआ

    Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 लोग गंभीर रूप से घायल

    Crime News: शहीद सूबेदार के परिवार से लाखों की ठगी; कनाडा भेजने के नाम पर रिश्तेदार ने लगाया चूना, मामला दर्ज

    Crime News: जज का चपरासी निकला अफीम तस्कर; काली वरना कार में सप्लाई करते 4 गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा

    Haryana NHM Workers News: हरियाणा NHM कर्मचारियों की बड़ी जीत; सरकार ने मानी मुख्य मांग, खत्म होगी हड़ताल?

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.