Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल
    • Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— ‘डराने-धमकाने की राजनीति नहीं चलेगी’
    • Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण फैलाने के गंभीर आरोप
    • Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; ‘आप’ विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माहौल तनावपूर्ण
    • Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
    • Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— “पंजाब को ममता का बंगाल नहीं बनने देंगे”
    • Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; ‘X’ पर पोस्ट कर स्थिति की साफ
    • Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख-शांति की मांगी दुआ
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, May 10
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Crime News: शहीद सूबेदार के परिवार से लाखों की ठगी; कनाडा भेजने के नाम पर रिश्तेदार ने लगाया चूना, मामला दर्ज

    Crime News: शहीद सूबेदार के परिवार से लाखों की ठगी; कनाडा भेजने के नाम पर रिश्तेदार ने लगाया चूना, मामला दर्ज

    May 10, 2026 हरियाणा 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    कुरुक्षेत्र: देश सेवा में शहीद हुए सूबेदार के परिवार के साथ कनाडा भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। रिश्तेदारी का फायदा उठाते हुए आरोपी युवक ने खुद को विदेश मंत्रालय से जुड़ा अधिकारी बताकर परिवार से करीब साढ़े 6 लाख रुपए ऐंठ लिए। न वीजा लगवाया और न ही पैसे लौटाए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    गांव हिंगाखेड़ी निवासी बलजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता कर्मजीत सिंह भारतीय सेना में सूबेदार थे और जून 2022 में देश सेवा के दौरान शहीद हो गए थे। पिता की शहादत के बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसके कंधों पर आ गई। वह टैक्सी चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहा है। बेहतर भविष्य की उम्मीद में उसने अपने छोटे भाई इंद्रजीत सिंह को विदेश भेजने का फैसला लिया।

    बलजीत के अनुसार सितंबर-अक्टूबर 2024 के दौरान उसकी ताई का भांजा अमानत सिंह निवासी करनाल उनके घर आया। अमानत ने खुद को विदेश मंत्रालय से जुड़ा अधिकारी बताते हुए दोनों भाइयों को कनाडा में 2 साल के वर्क परमिट पर भेजने का भरोसा दिया। इसके बदले उसने 20 लाख रुपए की मांग की और दावा किया कि एक महीने के भीतर वीजा लग जाएगा। परिवार ने भरोसा करते हुए छोटे भाई इंद्रजीत के दस्तावेज आरोपी को सौंप दिए। आरोप है कि अमानत सिंह ने वीजा चेकिंग, एंबेसी फीस, मेडिकल और फाइल प्रोसेसिंग के नाम पर अलग-अलग समय में करीब साढ़े 6 लाख रुपए ले लिए। आरोपी लगातार फोन और व्हाट्सएप कॉल के जरिए नए बहाने बनाकर पैसे मांगता रहा।

    शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपी कई बार इंद्रजीत को दिल्ली बुलाता रहा। कभी फिंगर प्रिंट तो कभी वीजा प्रक्रिया का हवाला देकर उसे गुरुद्वारे में ठहराया जाता और बाद में नई तारीख देकर वापस भेज दिया जाता। लंबे समय तक टालमटोल के बाद जब न वीजा मिला और न पैसे वापस हुए तो परिवार को ठगी का एहसास हुआ। मामले की शिकायत थाना झांसा पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी अमानत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल

    Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख-शांति की मांगी दुआ

    SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों में भारी दहशत

    Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 लोग गंभीर रूप से घायल

    Crime News: जज का चपरासी निकला अफीम तस्कर; काली वरना कार में सप्लाई करते 4 गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा

    Haryana NHM Workers News: हरियाणा NHM कर्मचारियों की बड़ी जीत; सरकार ने मानी मुख्य मांग, खत्म होगी हड़ताल?

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.