नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए बड़ी राहत और विकास की नई खबर सामने आई है. अब इन दोनों शहरों की कनेक्टिविटी गंगा एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ने जा रही है. इसके लिए हापुड़ बाईपास से आगे (15 km long new road will be built) लगभग 15 किलोमीटर लंबी नई सड़क बनाई जाएगी. यह परियोजना केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास की दिशा बदलने वाली मानी जा रही है.
अधिकारियों का मानना है कि इस फैसले के बाद नोएडा ग्रेटर नोएडा और आसपास के इलाकों में आवागमन पहले से काफी आसान और तेज हो जाएगा. योजना के तहत 105 मीटर चौड़ी सड़क को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा. यह सड़क हापुड़ बाईपास से आगे बढ़ाई जाएगी जिससे सीधे एक्सप्रेसवे तक पहुंचना संभव होगा.
इसे भी पढ़ें – वर्दी की हनक! 12 सेकंड में युवक को मारे 6 थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही दरोगा लाइन हाजिर
नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंचना होगा आसान
नई सड़क और एलिवेटेड रोड बनने से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर तक पहुंचना भी बेहद आसान हो जाएगा. उद्योगों और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह बहुत बड़ा फायदा होगा क्योंकि वो अपने माल को सीधे एयर कॉरिडोर टर्मिनल तक तेजी से पहुंच सकेंगे. इससे व्यापार और निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा. इस पूरी परियोजना को ग्रेटर नोएडा के मास्टर प्लान 2041 में शामिल करने की तैयारी में है. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवी कुमार एनजी के प्रस्ताव पर बोर्ड ने इस योजना को मंजूरी दे दी है. इसका मतलब है कि आने वाले सालों में इस सड़क और कनेक्टिविटी को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जाएगा.
15 km long new road will be built – अधिकारियों के मुताबिक, इस सड़क को आगे चलकर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 91 और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जाएगा. इससे नोएडा ग्रेटर नोएडा एक बड़े ट्रांसपोर्ट नेटवर्क का हिस्सा बन जाएगा, जिससे दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी.


