कांकेर: छत्तीसगढ़ में कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा पर डी माइनिंग ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट हो गया. इस ब्लास्ट की चपेट में आकर DRG के 3 जवान शहीद हो गए और एक जवान घायल हो गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि छोटेबेठिया पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले एक वन क्षेत्र में यह घटना हुई है. डीआरजी की एक (Chhattisgarh Naxal Attack) टीम नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी का पता लगाने और उन्हें निष्क्रिय करने के लिए बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय करने का अभियान चला रही थी, इसी दौरान यह हादसा हुआ.
डीआरजी के तीन जवान शहीद
कांकेर एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के कोरोसकोड़ा इलाके में जवान सर्चिंग और डी माइनिंग के लिए निकले हुए थे. यह नारायणपुर और कांकेर का बॉर्डर इलाका है. डी मीईनिंग के दौरान आईईडी बम विस्फोट हो गया. जिसकी चपेट में आने से कांकेर DRG के तीन जवान शहीद हो गए. तीनों घायल सदस्यों को उपचार के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पुलिस के द्वारा की जा रही है. वहीं SP ने बताया कि इस घटना को लेकर विस्तृत में आगे जानकारी दी जाएगी.
Chhattisgarh Naxal Attack – डी माइनिंग अभियान के दौरान दुर्घटनावश आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से कांकेर डीआरजी (DRG) के 04 सदस्य घायल हो गए थे. जिसमे इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा, कॉन्स्टेबल संजय गढपाले अत्याधिक ज़ख़्मी होने से घटना स्थल पर शहीद हो गए. 1 ज़ख़्मी जवान कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा को बेहतर उपचार हेतु आवश्यक सुविधा दी जा रही है.


