Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CBSE 10th Result: एकलव्य स्कूल की कृतिका टेकाम बनीं नेशनल टॉपर; 10वीं बोर्ड में देश भर में लहराया परचम
    • River Drowning: दो मासूमों की मौत से दहल उठा भुताही गांव; नदी में नहाते समय हुआ दर्दनाक हादसा
    • Balrampur News: बलरामपुर में लापता महिला का शव कुएं में मिला; इलाके में सनसनी, हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
    • Ambikapur News: अंबिकापुर में अतिक्रमण हटाने का भारी विरोध; उड़नदस्ता टीम के साथ बदसलूकी, फिर शुरू हुई कार्रवाई
    • Chhattisgarh Naxal Attack: छत्तीसगढ़ में बड़ा आईईडी ब्लास्ट; डीआरजी (DRG) के 3 जवान शहीद, एक गंभीर रूप से घायल
    • सिंचाई संकट होगा दूर; बगिया एम कैड योजना के जरिए हर खेत को मिलेगा पानी, किसानों को बड़ा लाभ
    • रिया केशरवानी की बड़ी कामयाबी; घर पहुंचे कवर्धा कलेक्टर, मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं
    • चिरमिरी में जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा; 17 से 25 मई तक भक्ति के रंग में रंगेगा शहर
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, May 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » River Drowning: दो मासूमों की मौत से दहल उठा भुताही गांव; नदी में नहाते समय हुआ दर्दनाक हादसा

    River Drowning: दो मासूमों की मौत से दहल उठा भुताही गांव; नदी में नहाते समय हुआ दर्दनाक हादसा

    May 2, 2026 छत्तीसगढ़ 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    बलरामपुर: जिले के दुरस्थ भुताही गांव में दर्दनाक हादसा हो गया, नदी में नहाने के लिए गए हुए दो मासूम बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शवों को पानी से बाहर निकाला गया. पुलिस ने पंचनामा कर दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मामला सामरी थाना क्षेत्र का है.

    कैसे हुई घटना?

    जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिले के भुताही गांव में तीन बच्चे खेलते हुए नदी के नजदीक चले गए. जहां दो बच्चे पानी में उतर गए जबकि एक बच्चा नदी के किनारे ही खड़ा था इसी दौरान नदी में उतरे दो डूबने लगे. नदी किनारे खड़े बच्चे ने घर जाकर इस बारे में परिजनों को बताया तो परिजन तत्काल नदी के पास पहुंचे लेकिन बच्चे नहीं मिले.

    पुलिस को दी गई सूचना

    काफी देर तलाश के बाद जब बच्चे नहीं मिले तो पुलिस को भी सूचना दी गई. इसके बाद नदी में डूबे दोनों बच्चों की तलाश शुरू हुई कुछ देर के बाद गहरे पानी से दोनों मासूम का शव बरामद किया गया. दोनों की शिनाख्त की गई है. एक बच्ची का नाम श्रीमती कोरवा (4 साल) और दूसरे बच्चे का नाम अमरजीत कोरवा (5 साल) है.

    जांच में जुटी पुलिस

    इस संबंध में सामरी थाना प्रभारी विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार शाम हमारी टीम को सूचना मिली कि भुताही गांव में नदी में दो बच्चे डूब गए हैं जिसके बाद हमारी टीम तुरंत वहां पहुंची और दोनों बच्चों के शवों को पानी से बाहर निकाला गया. पीएम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे कार्रवाई होगी.

    मर्ग दर्ज कर जांच किया जा रहा है दोनों बच्चों के शवों को पीएम कराने के लिए भेजा गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्यवाही किया जाएगा.– विजय सिंह, सामरी थाना प्रभारी

    इस दर्दनाक घटना के बाद दोनों मासूम बच्चों के परिजनों सहित पूरे गांव में शोक का माहौल निर्मित हो गया है दो मासूम बच्चों की अकस्मात घटना में मौत होने से बच्चों के माता पिता परिवार और पूरे गांव में गमगीन माहौल बन गया है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    CBSE 10th Result: एकलव्य स्कूल की कृतिका टेकाम बनीं नेशनल टॉपर; 10वीं बोर्ड में देश भर में लहराया परचम

    Balrampur News: बलरामपुर में लापता महिला का शव कुएं में मिला; इलाके में सनसनी, हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

    Ambikapur News: अंबिकापुर में अतिक्रमण हटाने का भारी विरोध; उड़नदस्ता टीम के साथ बदसलूकी, फिर शुरू हुई कार्रवाई

    Chhattisgarh Naxal Attack: छत्तीसगढ़ में बड़ा आईईडी ब्लास्ट; डीआरजी (DRG) के 3 जवान शहीद, एक गंभीर रूप से घायल

    सिंचाई संकट होगा दूर; बगिया एम कैड योजना के जरिए हर खेत को मिलेगा पानी, किसानों को बड़ा लाभ

    रिया केशरवानी की बड़ी कामयाबी; घर पहुंचे कवर्धा कलेक्टर, मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.