राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर (Digvijay On RSS) आरएसएस और बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने मंगलवार को कहा किया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में जारी भारत जोड़ो यात्रा का असर RSS प्रमुख मोहन भागवत पर पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि भागवत को मदरसा और मस्जिद जाने पर मजबूर होना पड़ा है और कुछ ही दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ‘टोपी’ पहननी शुरू कर देंगे।
इसे भी पढ़ें – केजरीवाल ने सौराष्ट्र में किया ताबड़तोड़ प्रचार, 5 दिन में 11 रोड शो के साथ कई लुभावने वादे
दिग्विजय भारत जोड़ो यात्रा की आयोजन समिति के प्रमुख हैं। उन्होंने इंदौर में यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के बीच कहा, ‘भाजपा इन दिनों आलोचना के लिए खासकर राहुल गांधी को इसलिए चुन रही है, क्योंकि उनकी भारत जोड़ो यात्रा के एक महीने के भीतर भागवत मदरसा और मस्जिद जाने लगे हैं। थोड़े ही दिनों में मोदी भी टोपी पहनने लगेंगे।’
Digvijay On RSS – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब और अन्य देशों में तो ‘टोपी’ पहनते हैं, लेकिन वह भारत लौटने के बाद सिर पर ‘टोपी’ नहीं लगाते। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा का 2 महीने के भीतर बहुत असर हुआ है। इसीलिए संघ के एक बड़े नेता को कहना पड़ा कि देश के गरीब लोग और गरीब व अमीर लोग और अमीर होते जा रहे हैं। दिग्विजय ने कहा कि आप देखिएगा, जब यह यात्रा अपने आखिरी मुकाम श्रीनगर पहुंचेगी, तब क्या होता है।
इसे भी पढ़ें – संसद के शीतकालीन सत्र के लिए भारत जोड़ो यात्रा नहीं छोड़ेंगे राहुल गाँधी – जयराम रमेश
दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों की भलाई के नाम पर केवल दिखावटी आयोजनों पर भरोसा करती है। उन्होंने कहा, ‘हमें गर्व है कि द्रौपदी मुर्मू हमारे देश की राष्ट्रपति हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वह मध्य प्रदेश में आदिवासियों को दी जाने वाली प्रताड़ना पर कुछ बोलेंगी। अगर वह इस विषय में न बोलना चाहें, तो हमारे प्रतिनिधिमंडल को उनसे चर्चा का समय दे सकती हैं। पिछली बार अनुसूचित जाति के रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति बने थे। प्रधानमंत्री बताएं कि उनकी सरकार ने कोविंद के कार्यकाल के दौरान देश के करोड़ों दलितों के हित में क्या किया?

