Motorola Edge 70 Pro Launch : मोटोरोला भारत में अपनी Edge सीरीज का विस्तार करने जा रहा है. कंपनी 22 अप्रैल को नया स्मार्टफोन Edge 70 Pro लॉन्च करने वाली है. लॉन्च से पहले ही इसके कई फीचर्स लीक हो चुके हैं, जिससे फोन को लेकर उत्साह बढ़ गया है. इसमें पावरफुल प्रोसेसर, 6500mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और शानदार कैमरा मिलने की उम्मीद है. यह फोन मिड प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत दावेदार बन सकता है
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस में दमदार पैकेज
मोटोरोला Edge 70 Pro में 6.8 इंच की 1.5K एमोलेड डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 144Hz तक के एडाप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी. लीक्स के अनुसार, यह स्क्रीन 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दे (Motorola Edge 70 Pro Launch) सकती है, जिससे धूप में भी साफ विजिबिलिटी मिलेगी.
कैमरा और बैटरी में बड़ा अपग्रेड
कैमरा की बात करें तो मोटोरोला Edge 70 Pro में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है. इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर शामिल हो सकता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. बैटरी के मामले में यह फोन काफी मजबूत नजर आता है, क्योंकि इसमें 6500mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी मिलने की उम्मीद है.
लॉन्च डेट, कीमत और डिजाइन
मोटोरोला Edge 70 Pro को 22 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जाएगा. यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट, मोटोरोला के ई स्टोर और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा. कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत करीब 31,999 रुपये हो सकती है, हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.


