Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक में एक और बड़ी गिरफ्तारी, NTA पैनल की एक्सपर्ट मनीषा मंधारे CBI कस्टडी में
    • Delhi Weather Today: दिल्ली में आज राहत के बाद बढ़ेगी गर्मी, यूपी में भीषण लू और बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी
    • पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, ‘इग्जेम्प्लर’ श्रेणी में राजधानी को मिला सर्वोच्च स्थान
    • ‘तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है’, ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार
    • सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR दर्ज
    • बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, ‘सर्च एंड डिस्ट्रॉय’ ऑपरेशन में आतंकियों का ठिकाना तबाह
    • दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड़े नियम
    • महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, ’12th Fail’ वाले मनोज शर्मा बने मुंबई के नए लॉ एंड ऑर्डर चीफ
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, May 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » संसद के शीतकालीन सत्र के लिए भारत जोड़ो यात्रा नहीं छोड़ेंगे राहुल गाँधी – जयराम रमेश

    संसद के शीतकालीन सत्र के लिए भारत जोड़ो यात्रा नहीं छोड़ेंगे राहुल गाँधी – जयराम रमेश

    November 12, 2022 देश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र (Winter Session) में कांग्रेस नेता राहुल गांधी उपस्थित नहीं हो पाएंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त रहने के कारण संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल नहीं हो पाएंगे। जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस सांसद संसद के शीतकालीन सत्र में भाग लेने के लिए भारत जोड़ो यात्रा नहीं छोड़ेंगे। बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र के दिसंबर के पहले हफ्ते पुराने भवन में शुरू होने तथा महीने के अंत तक चलने की संभावना है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सात से 29 दिसंबर के बीच सत्र आयोजित करने का प्रस्ताव है और तारीखों के संबंध में अंतिम फैसला संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति करेगी।

    इसे भी पढ़ें – केजरीवाल ने सौराष्ट्र में किया ताबड़तोड़ प्रचार, 5 दिन में 11 रोड शो के साथ कई लुभावने वादे

    वहीं कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की बात करें तो यह 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी में भारत के सबसे दक्षिण भाग से शुरू हुई थी। 52 वर्षीय राहुल गांधी ने केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में अपनी निर्धारित पदयात्रा पूरी कर ली है।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ महाराष्ट्र में अपने छठे दिन शनिवार सुबह हिंगोली जिले के शेवला गांव से फिर शुरू हुई। लगभग 150 दिन की इस यात्रा के दौरान 3,570 किमी की दूरी तय की जाएगी। जम्मू-कश्मीर में समाप्त होने से पहले यह 12 राज्यों से होकर गुजरेगी। पदयात्रा के दौरान महाराष्ट्र के पांच जिलों में 382 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। 20 नवंबर को यह मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।

    इसे भी पढ़ें – पीएम मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी को दी जन्मदिन की बधाई, घर पहुंचकर वरिष्ठ नेता का जाना हालचाल

    Winter Session – जातिगत जनगणना और आरक्षण पर कांग्रेस पार्टी के रुख के बारे में पूछे जाने पर, जयराम रमेश ने कहा कि “कांग्रेस पार्टी ने 2014 से इस मुद्दे पर लगातार एक ही स्थिति बनाई हुई है। कांग्रेस अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए मौजूदा आरक्षण को छेड़े बिना सभी समुदायों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए शिक्षा और रोजगार में आरक्षण का समर्थन करती है।” साथ ही कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी की मांग है कि जल्द से जल्द जातिगत जनगणना की जाए। उन्होंने कहा, “जब मुख्य जनगणना हुई ही है तो जातिगत जनगणना की भी जरूरत है। जातिगत जनगणना नहीं होगी तो आरक्षण लागू करने का आधार क्या रहेगा। जिस सूचना आधार पर आरक्षण दिया जाता है उसे अप-टू-डेट रखना होगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार्य

    Bengal Madrasa News: पश्चिम बंगाल में अवैध मदरसों पर एक्शन की तैयारी, सुवेंदु सरकार जल्द जारी करेगी नोटिफिकेशन

    NEET Paper Leak Case : सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ्तार

    फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम लागू

    Kolkata Case Update: आरजी कर मामले में बड़ी कार्रवाई, विनीत गोयल समेत 3 IPS अधिकारी सस्पेंड

    PM Modi Europe Tour : पीएम मोदी का 5 देशों का महादौरा, UAE से लेकर इटली तक दिखेगी भारत की धाक

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.