चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयानों पर तीखा हमला बोला है। एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी द्वारा सैन्य अभियानों (Naib Saini on Rahul Gandhi) की तुलना ‘मैजिक शो’ से करने पर कड़ी आपत्ति जताई और इसे सशस्त्र बलों के पराक्रम का अपमान करार दिया।
Naib Saini on Rahul Gandhi – नायब सिंह सैनी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि बालाकोट एयरस्ट्राइक और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों को राहुल गांधी द्वारा ‘मैजिक शो’ कहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी न केवल भारतीय सेना के साहस को कमतर आंकती है, बल्कि उन सैनिकों का भी अपमान है जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डाली।

सत्ता के लिए राष्ट्रीय सम्मान से समझौता
कांग्रेस की राजनीति पर प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बार-बार कांग्रेस की राजनीति यह दर्शाती है कि सत्ता के लिए वह राष्ट्रीय सम्मान के मुद्दों पर भी समझौता कर सकते हैं। सैनी ने आगे कहा कि संसद के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना लोकतांत्रिक मूल्यों और मर्यादाओं के पूरी तरह खिलाफ है।


