पंजाब के किसान एक बार फिर आंदोलन के लिए सड़क पर उतरने जा रहे हैं. केंद्र की एजेंसियों की ओर से पंजाब में गेहूं की खरीद ठप होने के विरोध में आजाद किसान मोर्चा (AKM) आज बड़ा आंदोलन करने जा रहा है. इस आंदोलन के दौरान राज्य के मुख्य रेल ट्रैकों पर चक्का जाम किया जाएगा. इस बीच किसानों के आंदोलन को (Punjab rail roko movement) देखते हुए केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने ऐलान किया है कि FCI ने गेहूं खरीद से जुड़े नियमों में ढील देने की सिफारिश की है.
Punjab rail roko movement – आजाद किसान मोर्चा की अगुवाई में किसान आज शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक पूरे राज्य में प्र प्रमुख रेलवे ट्रैकों पर रेलों का चक्का जाम किया जाएगा. किसान संगठनों का आरोप है कि गेहूं की खरीद में हो रही देरी की वजह से किसानों को मंडियों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों की लापरवाही के चलते भारी मात्रा में अनाज मंडियों में पड़ा हुआ है और सरकारी खरीद नहीं हो रही, इस वजह से किसान आर्थिक और मानसिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं.
आंदोलन से पहले मंत्री ने किया बड़ा ऐलान
सरकारी सुस्ती से परेशान किसान नेताओं ने केंद्र और पंजाब सरकार से मांग की है कि गेहूं की खरीद तुरंत शुरू की जाए, ताकि किसानों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके. साथ ही उन्होंने यह चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.


