Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला आरक्षण के मुद्दे पर NDA का बड़ा ऐलान, विपक्ष के खिलाफ कल देशभर में होगा जोरदार प्रदर्शन
    • आस्था या संविधान? सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की बेंच के सामने तीखी बहस, ‘अंतरात्मा की स्वतंत्रता’ पर उठे बड़े सवाल
    • दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किलें, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश
    • ‘कांग्रेस ही OBC की सबसे बड़ी विरोधी’, महिला आरक्षण पर अमित शाह ने विपक्ष को आईना दिखाया
    • महिला आरक्षण से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन बिल गिरा, विपक्ष ने कहा- ‘बीजेपी को चुकानी पड़ेगी इसकी कीमत’
    • अब राजस्व संबंधी शिकायतों का 48 घंटे में होगा समाधान, हरियाणा सरकार ने शुरू की नई सेवा
    • पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को हथियार दिखाकर डराने की कोशिश, बोले- ‘असली अपराधियों को पकड़े हरियाणा पुलिस’
    • सैन्य अभियानों को ‘मैजिक शो’ बताने पर भड़के CM नायब सैनी, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, April 18
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » घर में मिले 795 कुत्तों के प्राइवेट पार्ट्स, मंडला में चल रहे इस खौफनाक ‘खेल’ की पूरी कहानी

    घर में मिले 795 कुत्तों के प्राइवेट पार्ट्स, मंडला में चल रहे इस खौफनाक ‘खेल’ की पूरी कहानी

    April 15, 2026 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Mandla dog sterilization scam
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Mandla dog sterilization scam: मध्य प्रदेश के मंडला में कुत्तों की नसबंदी के नाम पर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बिंझिया क्षेत्र की शारदा कॉलोनी स्थित एक मकान से कुत्तों के सैकड़ों प्राइवेट अंग बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया है. डॉक्टरों के अनुसार ये पशु अंग हैं, लेकिन इन्हें किस उद्देश्य से रखा गया, यह जांच का विषय है, जिस पर थाने में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल नगर पालिका ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस को सौंप दी है और जांच शुरू कर दी गई है.

    मंडला नगर पालिका ने शहर में आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए टेंडर जारी किया था, जिसे जबलपुर की एक प्राइवेट संस्था, अम्बे इंटरप्राइजेस ने हासिल किया था. संस्था को नसबंदी का कार्य करना था, लेकिन स्थानीय स्तर पर यह काम शुरू ही नहीं हुआ था. इसी बीच संस्था के सदस्यों ने बिंझिया के शारदा कॉलोनी में एक मकान किराए पर लिया, जहां उनकी गतिविधियां संदिग्ध नजर आने लगीं.

    पास ही रहने वाली पशु प्रेमी निशा ठाकुर को इन गतिविधियों पर शक हुआ और उन्होंने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए राजस्व विभाग, नगर पालिका, वेटरिनरी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और मकान की तलाशी ली. तलाशी के दौरान एक बंद कमरे में रखे दो डिब्बों से कुल 795 कुत्तों के अंग बरामद किए गए. इनमें 518 नर और 217 मादा कुत्तों के अंग शामिल बताए गए हैं. इन अंगों को सड़ने से बचाने के लिए फॉर्मेलिन नामक रसायन में डुबोकर सुरक्षित रखा गया था.

    Mandla dog sterilization scam – सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि शहर में नसबंदी का कार्य शुरू ही नहीं हुआ था, फिर इतनी बड़ी संख्या में अंग कहां से आए, यह बड़ा सवाल खड़ा करता है. पशु प्रेमी निशा ठाकुर ने आरोप लगाया है कि संस्था ने बाहर से इन अंगों को लाकर स्टॉक में रखा था, ताकि बाद में इन्हें दिखाकर बिना वास्तविक काम किए भुगतान हासिल किया जा सके. यह आशंका भी जताई जा रही है कि यह एक संगठित फर्जीवाड़ा हो सकता है जिसमें कागजी कार्रवाई के आधार पर पैसे निकालने की तैयारी की जा रही थी.

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    जमानत पर छूटे अपहरण के आरोपी की बेरहमी से हत्या, पीड़िता के परिवार ने फोड़ डाली आंखें; कुएं में फेंका शव

    नर्मदापुरम से खुलेगा दिल्ली-मुंबई का सीधा रास्ता, मध्य प्रदेश में सड़क क्रांति से घट जाएगी बड़े शहरों की दूरी

    देवास में अचानक हथौड़ा लेकर क्यों दौड़े कलेक्टर ऋषव गुप्ता? सामने आई ये दिलचस्प कहानी

    थाने की हवालात में बेटी से दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी, पजामे के नाड़े से बनाया फंदा

    ‘जेंडर के आधार पर रोजगार से रोकना असंवैधानिक’, नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा में अब पुरुष भी होंगे शामिल

    नारी वंदन कार्यक्रम में CM ने राजमाता को किया याद, ‘तीन तलाक’ से मुक्ति और महिला सशक्तिकरण का श्रेय PM मोदी को

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.