भारतीय जनता पार्टी का टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह से सम्पर्क (Technical Fault) नहीं हो पा रहा है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री ने खुद संगठन को इसकी जानकारी दी है। दरअसल भाजपा प्रदेश संगठन ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए हर विधानसभा और लोक सभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किए थे।इसमें सभी सांसदों की ड्यूटी लगाई गई थी। कार्यक्रमों में सांसदों के समन्वय का जिम्मा पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट को दिया गया था। उनकी ओर से तैयार किए गए कार्यक्रम में सभी सांसदों और मन की बात के लिए चिह्नित स्थान का जिक्र किया गया है। लेकिन टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह के नाम के आगे लिखा गया है कि उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड को पीएम मोदी का दिवाली गिफ्ट, 3400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया शिलान्यास
Technical Fault – इससे सांसद माला राज्यलक्ष्मी और प्रदेश संगठन के बीच तालमेल की असलियत खुलकर सामने आई है। सोशल मीडिया में वायरल हुआ पत्र भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट की ओर से तैयार की गई सांसदों के कर्यक्रम की सूची सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। लोग भाजपा संगठन और सांसद के बीच सम्पर्क न होने पर लगातार चुटकियां ले रहे हैं। कई लोग इसे डबल इंजन में आई तकनीकी खराबी करार दे रहे हैं।
इसे भी पढ़ें – धामी सरकार का आंगनबाड़ी वर्कर के लिए दीवाली तोहफा,पहली बार मिला एडवांस मानदेय
टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह पर अपने संसदीय क्षेत्र की उपेक्षा के आरोप लगते रहे हैं। पिछले सालों में टिहरी के प्रतापनगर क्षेत्र में एक स्कूल वैन दुर्घटना के बाद स्थानीय सासंद के न पहुंचने पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया था। इसके अलावा भी कई अन्य अवसरों पर उनकी गैरमौजूदगी लोगों को खलती रही है।टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह पूरी तरह पार्टी के सम्पर्क में हैं और संगठन भी लगातार उनके सम्पर्क में है। सोशल मीडिया में जो पत्र वायरल हो रहा है उसमें मिस प्रिंटिंग हुई है। यह पार्टी का अंदरूनी पत्र है जिसे वायरल कर बेवजह विवाद खड़ा किया जा रहा है।

