बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात फाजिल्का से सामने आई है, जहां पड़ोस में रहने वाले परिवार ने व्यक्ति को घर के बाहर घेर कर तेजधार (sensational incident) हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस दौरान आरोपियों ने व्यक्ति की गर्दन और सिर पर वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें – लुधियाना में लड़की से दुष्कर्म की कोशिश, 5 के खिलाफ केस दर्ज
मृतक की पहचान बलकार सिंह निवासी अबोहर के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी चरनजीत कौर ने बताया कि गांव भंगाला का युवक मनजिंदर सिंह उर्फ मनी उनकी बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा था। उसने आगे बताया कि उसका पति बलकार सिंह गत दिन गांव में ही किसी रिश्तेदार की शादी में गए थे जहां पर वह लड़का उनकी बेटी के छेड़ने लगा। यही नहीं उसकी बेटी को धमकियां भी देने लगा। इसके बाद उनका पति वहां परेशान होकर बेटी को साथ लेकर शादी छोड़कर घर वापस आए गए।
इसे भी पढ़ें – जालंधर में दिल दहला देने वाली घटना! पति ने पत्नी की बेरहमी से की ह’त्या
sensational incident – चरनजीत ने बताया कि उसका पति इस बात की शिकायत करने उसके घर जा रहा था। जैसे वह घर से बाहर निकले तो मनजिंदर सिंह उर्फ मनी, उसका भाई तरसेम सिंह, पिता चंद सिंह और मां हरप्रीत कौर ने उसके पति पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। महिला ने बताया कि, आरोपियों ने इस दौरान तेजधार हथियारों से वार किए जिससे उनके पति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थाना सदर की पुलिस पहुंची और शव को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।

