Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Katni News: कटनी जिला अस्पताल की तीसरी मंजिल से महिला ने लगाई छलांग, हालत गंभीर
    • Morena Crime News: थाने से 100 मीटर दूर बदमाशों का आतंक, FIR कराकर लौट रहे 3 लोगों पर जानलेवा हमला
    • MP News: भोपाल मास्टर प्लान 2047 में मकान-दुकान होंगे साथ, CM मोहन यादव ने मांगे सुझाव, जानें बड़ी बातें
    • फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, 75% राज्य सूखाग्रस्त, बिजली बिल और कर्ज में मिलेगी छूट
    • Hooghly News: श्रीरामपुर में TMC विधायक कुणाल घोष की कार पर हमला, ममता बनर्जी ने BJP को घेरा
    • Rajasthan Politics: अयोध्या के बाद अब खाटूश्यामजी में भी हारी भाजपा, कांग्रेस ने दर्ज की रोमांचक जीत
    • कर्ज और सट्टे में डूबे बेटे ने नौकर को दिए थे 6 लाख रुपये, पुलिस खुलासे में चौंकाने वाला सच आया सामने
    • समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, September 26
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » रीवा में पचास लाख के नकली सीमेंट के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

    रीवा में पचास लाख के नकली सीमेंट के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

    April 21, 2022 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मध्य प्रदेश के रीवा जिले की चाकघाट पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है पुलिस ने सीमेंट के काले कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए पचास लाख का नकली सीमेंट (Fake Cement) पकड़ा है। ट्रक में लोड असली सीमेंट को उतारकर नकली सीमेंट लोड कर बेचने का यह खेल सामने आते ही पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है।रीवा जिले में नकली सीमेंट (Fake Cement) की खरीदी और बिक्री का काम काफी समय से चल रहा है, जिसे रोकने में पुलिस को सफलता हाथ लगी। चाकघाट पुलिस ने पचास लाख के नकली सीमेंट के साथ ही इसके कारोबार को करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने दो ट्रक भी जब्त कर लिए हैं।

    इसे भी पढ़ें – कमलनाथ के घर हुई डिनर पार्टी, आगामी विधानसभा चुनाव हेतु एक्शन प्लान पर चर्चा

    दरअसल चाकघाट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सीमेंट का गोरखधंधा चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने चाकघाट में हॉस्पिटल के पास कुछ लोगों को एक ट्रक से दूसरे ट्रक में सीमेंट लोड करते पकड़ा। जिनसे पूछताछ में चाकघाट बार्डर निवासी राजेश नाम के व्यक्ति के कहने पर यह गोरखधंधा किये जाने की बात सामने आई। पुलिस का वाहन देख राजेश भाग निकला। पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि जितनी असली सीमेंट ये लोग उतारते हैं, उतनी नकली सीमेंट राजेश मंगवाता है और ट्रक में लोड कर दी जाती है। इसके बाद जहां की बिल्टी होती है, वहां भेज दिया जाता है। इससे होने वाला फायदा आपस में बांटा जाता है।

     इसे भी पढ़ें – मध्य प्रदेश में बुजुर्गों को तीर्थ करा रहे शिवराज, बुजुर्ग महिलाओ ने कहा कलयुग का श्रवण कुमार

    पुलिस ने इस मामले में धारा 407, 709, 34 का अपराध कायम कर बिहार निवासी व्यंकटेश कुमार शर्मा, पचपहरा थाना मनगवां निवासी अहिवरन कोल एवं संतोष यादव निवासी गुजरपार थाना मुबारकपुर जिला आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में राजेश गुप्ता उर्फ राजेश फाइनेंसर निवासी चाकघाट फरार है। पुलिस के मुताबिक महाराष्ट्र एवं यूपी के नंबर वाले जिन दो ट्रकों को लोड सीमेंट के साथ पकड़ा गया है, उसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये है।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Katni News: कटनी जिला अस्पताल की तीसरी मंजिल से महिला ने लगाई छलांग, हालत गंभीर

    Morena Crime News: थाने से 100 मीटर दूर बदमाशों का आतंक, FIR कराकर लौट रहे 3 लोगों पर जानलेवा हमला

    MP News: भोपाल मास्टर प्लान 2047 में मकान-दुकान होंगे साथ, CM मोहन यादव ने मांगे सुझाव, जानें बड़ी बातें

    Dhar News: बदनावर में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बागेड़ी डैम में डूबने से 3 युवकों की मौत

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— ‘गांधीवादी अफसरों को नोट दिखते ही मारते हैं ठप्पा’

    बॉम्बार्डियर के बाद अब आ रहा है एयरबस ACH 160 हेलीकॉप्टर; एमपी में हर विधानसभा में बनेगा हेलीपैड

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.