Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें
    • पीएम मोदी ने मैसूर में किया ‘विवेक स्मारक’ का उद्घाटन: बोले- “भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से बढ़ रही देश की अर्थव्यवस्था”
    • तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— “परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीनना चाहती है भाजपा”
    • वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
    • NSA अजीत डोभाल ‘लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026’ से सम्मानित, अमित शाह बोले- “सुरक्षा इतिहास में दर्ज होगा सुनहरा पन्ना”
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी
    • पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारे
    • उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, BNS की धाराओं में केस दर्ज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, August 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » एनएच 74 घोटाले पर बोले पूर्व सीएम त्रिवेंद सिंह रावत, कहा ये लोग थे शामिल

    एनएच 74 घोटाले पर बोले पूर्व सीएम त्रिवेंद सिंह रावत, कहा ये लोग थे शामिल

    April 20, 2022 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में करोड़ों रुपये का (NH 74) एनएच-74 घोटाला कुछ सफेदपोशों के संरक्षण में हुआ था। इन सफेदपोशों ने ही घोटाला करने वाले अधिकारियों को भी संरक्षण दिया।  पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत मंगलवार को बाजपुर और काशीपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिये पहुंचे थे।

    इसे भी पढ़ें – चारधाम यात्रा पर जाने वालों का होगा वैरिफिकेशन – CM पुष्कर सिंह धामी

    NH 74 – रावत ने कहा कि ऊधमसिंहनगर के चर्चित एनएच-74 घोटाले की जांच के लिए उन्होंने अपने मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में एसआईटी गठित की थी। घोटाले में लिप्त पाये गये दो आईएएस अधिकारियों को सस्पेंड किया गया, जबकि सात-आठ अधिकारियों को निलंबित करने के साथ गिरफ्तार भी किया गया। बताया कि कई लोगों ने इस मामले में धन भी वापस लौटाया था।

    आपको बता दूँ कि ऊधमसिंह नगर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-74 के फोरलेन बनने के कारण किसानों की सैकड़ों एकड़ जमीन इसकी जद में आ गई थी। इसमें अधिकारियों ने किसानों से मिलीभगत कर फर्जी तरीके से बड़ी संख्या में कृषि भूमि को अकृषक यानी 143 दिखाकर करोड़ों रुपये का मुआवजा हड़प लिया था। इस घोटाले की जांच के लिए 2017 में प्रदेश सरकार ने एसआईटी गठित की थी। एसआईटी की जांच में करीब 400 करोड़ रुपये घोटाले की बात सामने आई थी।

    इसे भी पढ़ें – चारधाम यात्रा के लिए तीर्थ यात्रियों को करने होंगे ये जरुरी काम

    एनएच 74 घोटाले में एसआईटी की जांच आख्या पर आईएएस अफसर डॉ.पंकज कुमार पांडेय और चंद्रेश कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया था। निलंबित एसडीएम भगत सिंह फोनिया, अनिल शुक्ला, एनएस नगन्याल, तीरथपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इनके अलावा पेशकार विकास चौहान, संग्रह अमीन अनिल कुमार, प्रभारी तहसीलदार मदन मोहन पलड़यिा, रिटायर्ड तहसीलदार भोले लाल, अनुसेवक रामसमुझ, स्टांप वेंडर जीशान, किसान ओमप्रकाश, चरन सिंह, राजस्व अहलमद संजय चौहान आदि को एसआईटी ने जेल भेजा था।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में कथित अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवाजाही बंद

    ‘देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर’, राहुल गांधी का उत्तराखंड की BJP सरकार पर बड़ा हमला

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.