ग्लोबल शेयर बाजारों में तेजी के बाद, भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ ओपन हो सकता है. एशियाई बाजारों में तेजी रही, जबकि सरकारी शटडाउन जल्द ही समाप्त होने की उम्मीद में अमेरिकी शेयर बाजार में रात भर तेजी रही. सोमवार को, चुनिंदा प्रमुख सूचकांक शेयरों में खरीदारी के बीच, (trend of market changed) भारतीय शेयर बाजार तीन दिनों से चली आ रही गिरावट का दौर खत्म हुआ और सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल देखा गया. सेंसेक्स 319 अंक बढ़कर 83,535 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 82 अंक बढ़कर 25,574 पर बंद हुआ.
एशियाई बाजार में तेजी
वॉल स्ट्रीट पर रात भर की बढ़त के बाद मंगलवार को एशियाई बाजारों में तेजी दर्ज की गई. जापान के निक्केई 225 में 1.06 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स में 0.52 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. दक्षिण कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में 2.72 फीसदी और कोस्डैक में 1.38 फीसदी की तेजी आई. हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स में थोड़ी गिरावट देखी गई.
वॉल स्ट्रीट हुआ गुलजार
रिकॉर्ड सरकारी शटडाउन को समाप्त करने की प्रगति के बाद एआई से जुड़े दिग्गज शेयरों में बड़ी बढ़त के कारण सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी से बढ़त (trend of market changed) दर्ज की गई. डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.81 फीसदी बढ़कर 47,368.63 पर पहुँच गया, जबकि एसएंडपी 500 1.54 फीसदी बढ़कर 6,832.43 पर बंद हुआ. नैस्डैक 2.27 फीसदी बढ़कर 23,527.17 पर बंद हुआ, जो 27 मई के बाद से इसकी सबसे बड़ी एकदिवसीय प्रतिशत वृद्धि है.

