Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Katni News: कटनी जिला अस्पताल की तीसरी मंजिल से महिला ने लगाई छलांग, हालत गंभीर
    • Morena Crime News: थाने से 100 मीटर दूर बदमाशों का आतंक, FIR कराकर लौट रहे 3 लोगों पर जानलेवा हमला
    • MP News: भोपाल मास्टर प्लान 2047 में मकान-दुकान होंगे साथ, CM मोहन यादव ने मांगे सुझाव, जानें बड़ी बातें
    • फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, 75% राज्य सूखाग्रस्त, बिजली बिल और कर्ज में मिलेगी छूट
    • Hooghly News: श्रीरामपुर में TMC विधायक कुणाल घोष की कार पर हमला, ममता बनर्जी ने BJP को घेरा
    • Rajasthan Politics: अयोध्या के बाद अब खाटूश्यामजी में भी हारी भाजपा, कांग्रेस ने दर्ज की रोमांचक जीत
    • कर्ज और सट्टे में डूबे बेटे ने नौकर को दिए थे 6 लाख रुपये, पुलिस खुलासे में चौंकाने वाला सच आया सामने
    • समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, September 26
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » दिग्विजय सिंह पर धार्मिक उन्माद फैलाने का मामला दर्ज, खरगोन हिंसा पर किया था विवादित ट्वीट

    दिग्विजय सिंह पर धार्मिक उन्माद फैलाने का मामला दर्ज, खरगोन हिंसा पर किया था विवादित ट्वीट

    April 13, 2022 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मध्य प्रदेश में आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिग्विजय सिंह द्वारा आज संवेदनशील मुद्दे पर विवादित ट्वीट के बाद धार्मिक उन्माद फैलाने और अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

    इसे भी पढ़ें – शिवराज सरकार की बड़ी कार्यवाही, रामनवमी हिंसा आरोपियों के घर चला बुलडोजर

    Digvijay Singh – राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने आज खरगोन जिले में सांप्रदायिक हिंसा से संबंधित अनेक ट्वीट किए। इस दौरान उन्होंने एक फोटो भी ट्वीट किया था। इसमें दिखाई दे रहा है कि धारदार हथियार और भगवा धारण किए कुछ व्यक्ति एक मस्जिद पर भगवा फहरा रहे हैं। इसके तत्काल बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट किया और कहाकि दिग्विजय सिंह ने ट्वीट के माध्यम से गलत जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि दिग्विजय ने भगवा झंडा फहराने का जो फोटो ट्वीट किया है, वह मध्य प्रदेश का नहीं है। शिवराज ने इसके साथ ही दिग्विजय पर धार्मिक उन्माद फैलाने के षड‌्यंत्र का आरोप लगाया।

    शिवराज चौहान ने यह भी कहा था कि प्रदेश को दंगे की आग में झोंकने की साजिश है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद से ही माना जा रहा था कि दिग्विजय सिंह  (Digvijay Singh) के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई हो सकती है। हालांकि दिग्विजय सिंह ने कुछ समय के बाद ट्वीट से इस फोटो को हटा लिया था। भोपाल निवासी प्रकाश पांडे नाम के व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने यहां दिग्विजय सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 58/22, 153ए (1), 295ए, 465 और 505(2) आदि के तहत मामला दर्ज कर प्रकरण जांच में ले लिया है।

    इसे भी पढ़ें – दूरियां बनी नजदीकियां , CM शिवराज बोले उमा मेरी बहन

    दिग्विजय सिंह की ट्वीट के बाद आज दिनभर भाजपा नेताओं की तीखी प्रतिक्रियाएं आईं। दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं ने इस मुद्दे पर एक तरह से चुप्पी साधकर इस मामले से अलग कर लिया है। इसके पहले प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि दिग्विजय के विवादित ट्वीट मामले में वैधानिक कार्रवाई के संबंध में सरकार विधि विशेषज्ञों से राय ले रही है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह भ्रम फैलाकर सांप्रदायिक तनाव को हवा देना चाहते हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर मस्जिद में झंडा फहराने की जो तस्वीर पोस्ट की है, वो मध्य प्रदेश की नहीं है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Katni News: कटनी जिला अस्पताल की तीसरी मंजिल से महिला ने लगाई छलांग, हालत गंभीर

    Morena Crime News: थाने से 100 मीटर दूर बदमाशों का आतंक, FIR कराकर लौट रहे 3 लोगों पर जानलेवा हमला

    MP News: भोपाल मास्टर प्लान 2047 में मकान-दुकान होंगे साथ, CM मोहन यादव ने मांगे सुझाव, जानें बड़ी बातें

    Dhar News: बदनावर में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बागेड़ी डैम में डूबने से 3 युवकों की मौत

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— ‘गांधीवादी अफसरों को नोट दिखते ही मारते हैं ठप्पा’

    बॉम्बार्डियर के बाद अब आ रहा है एयरबस ACH 160 हेलीकॉप्टर; एमपी में हर विधानसभा में बनेगा हेलीपैड

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.