मध्य प्रदेश भाजपा के दो प्रमुख नेताओं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj) और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Uma) के बीच कुछ समय से चल रही दूरियां अब धीरे धीरे नजदीकियों में बदल रही है। आज पहले उमा भारती ने ट्वीट से इसका अहसास कराया तो इसके कुछ देर बाद सीएम चौहान (Shivraj) ने भी उमा भारती (Uma) को लेकर कहा कि वह मेरी बहन हैं उनसे दीदी ही नहीं मां का भी प्यार मिला।
इसे भी पढ़ें – कृषि के विकास और किसानों की उन्नति के लिए वर्षा जल को सहेजना होगा – डॉ. चौधरी
शराब बंदी को लेकर अपने अभियान से मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार के लिए परेशानी खड़ी करने वाली पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की नाराजगी अब खत्म हो गई है। हालांकि उनकी शराब बंदी की मांग पर सरकार ने कोई सकारात्मक पहल नहीं की है बल्कि नशामुक्त समाज बनाने का आव्हान दिया है। तीखे तेवरों के साथ उन्होंने शराब बंदी के लिए तेज रफ्तार से पत्थर फेंककर सरकार को चेतावनी दी थी, लगभग उतने ही तीव्र गति से वे पीछे हट गई हैं। उनके पीछे हटने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सीधे उनसे मिले प्यार का अहसास भी करा दिया है।
इसे भी पढ़ें – उमा भारती के शराब बंदी अभियान पर बोले शिवराज, कहा चलाइये नशा मुक्त समाज अभियान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उमा भारती को दीदी कहते हुए कहा कि कई बार उनसे मां का प्यार भी मिला है। उनके समाज सेवा और सुधार के हर कार्य में वे उनके साथ हैं। चौहान ने भारती को कहा कि वे उनका हमेशा सम्मान करते रहे हैं। उन्होंने उमा भारती को केवल राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं बल्कि सोशल रिफॉर्मर भी बताया है। वे समाज को सही दिशा में ले जाने के लिए सदैव काम करती रहती हैं। और वक्त पड़ने पर वह हमारा मार्ग दर्शन भी करती हैं।