Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक में एक और बड़ी गिरफ्तारी, NTA पैनल की एक्सपर्ट मनीषा मंधारे CBI कस्टडी में
    • Delhi Weather Today: दिल्ली में आज राहत के बाद बढ़ेगी गर्मी, यूपी में भीषण लू और बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी
    • पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, ‘इग्जेम्प्लर’ श्रेणी में राजधानी को मिला सर्वोच्च स्थान
    • ‘तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है’, ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार
    • सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR दर्ज
    • बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, ‘सर्च एंड डिस्ट्रॉय’ ऑपरेशन में आतंकियों का ठिकाना तबाह
    • दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड़े नियम
    • महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, ’12th Fail’ वाले मनोज शर्मा बने मुंबई के नए लॉ एंड ऑर्डर चीफ
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, May 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » हिमाचल प्रदेश में AAP को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी भाजपा में शामिल

    हिमाचल प्रदेश में AAP को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी भाजपा में शामिल

    April 9, 2022 दिल्ली 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी को गहरा झटका लगा है, वहां के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी (Anup Kesari) समेत ‘आप’ के अन्य नेता सतीश ठाकुर और इकबाल सिंह ने शनिवार को दिल्ली आकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्य्ता ग्रहण कर ली है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में इन सभी नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वहीं, अनूप केसरी (Anup Kesari) के ‘आप’ छोड़कर जाने के तुरंत बाद पार्टी ने उनके चरित्र पर सवाल उठा दिए हैं।

    इसे भी पढ़ें – हिमाचल में बोले अरविंद केजरीवाल,कांग्रेस और भाजपा को देख लिया अब हमें दीजिये 5 साल

    दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि रात को 12 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उनके केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर AAP पार्टी के ऐसे व्यक्ति को भाजपा में शामिल करते हैं, जिसके खिलाफ AAP को शिकायतें मिली हुई हैं कि वे महिलाओं से गंदी बातें करते थे।सिसोदिया ने कहा कि ऐसा आदमी जिसके खिलाफ हम जांच कराने वाले थे और जिस व्यक्ति को हम पार्टी से निकालने वाले थे, ऐसे व्यक्ति को भाजपा ने गले लगाकर अपनी पार्टी में स्वागत किया है।

    Anup Kesari – भाजपा नेता अनूप केसरी ने कहा कि हम पिछले 8 वर्षों से ‘आप’ के लिए मेहनत कर रहे थे, लेकिन ‘आप’ ने राज्य के पार्टी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की और हिमाचल प्रदेश के लोगों की उपेक्षा की। मंडी में एक रैली के दौरान दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों के अलावा राज्य के किसी नेता को जगह नहीं दी गई।

    इसे भी पढ़ें – रेप की धमकी देने वाले महंत को शशि थरूर ने बताया ठग, कहा ऐसे लोग समस्त हिन्दू धर्म के प्रतिनिधि नहीं

    इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के स्वाभिमान और सम्मान के लिए ‘आप’ के ये तीनों नेता आज बीजेपी में शामिल हुए हैं। अरविंद केजरीवाल आम आदमी की पार्टी की बात करते हैं और दूसरी तरफ अपने ही कार्यकर्ताओं की अनदेखी करते हैं। 8 साल तक जिन लोगों ने पसीना बहाकर पार्टी को खड़ा किया। उन्होंने उन्हें ही अपने रथ पर खड़ा करने का मौका नहीं दिया।

    गौरतलब है कि पंजाब में मिली प्रचंड जीत के बाद अब ‘आप’ की नजर हिमाचल प्रदेश पर है। हिमाचल प्रदेश में इस साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। ‘आप’ अब हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इससे पहले, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और ‘आप’ नेता सत्येंद्र जैन ने भी घोषणा की थी कि पार्टी शिमला नगर निगम चुनाव लड़ेगी। चुनावी वादों के बारे में बात करते हुए जैन ने घोषणा की थी कि अगर ‘आप’ सरकार सत्ता में आती है तो हिमाचल के लोगों को मुफ्त बिजली और पानी के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक में एक और बड़ी गिरफ्तारी, NTA पैनल की एक्सपर्ट मनीषा मंधारे CBI कस्टडी में

    Delhi Weather Today: दिल्ली में आज राहत के बाद बढ़ेगी गर्मी, यूपी में भीषण लू और बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी

    पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, ‘इग्जेम्प्लर’ श्रेणी में राजधानी को मिला सर्वोच्च स्थान

    दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड़े नियम

    सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार्य

    Bengal Madrasa News: पश्चिम बंगाल में अवैध मदरसों पर एक्शन की तैयारी, सुवेंदु सरकार जल्द जारी करेगी नोटिफिकेशन

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.