Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Gwalior Health News: ग्वालियर में ‘साइलेंट किलर’ का कहर, 9.3 लाख की जांच में 1.4 लाख से ज्यादा लोग हाइपरटेंशन के शिकार
    • MP Higher Education: एमपी के कॉलेजों में शहीदों की विधवाओं और बच्चों को मिलेगा विशेष आरक्षण, उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला
    • Jabalpur Weather Update: जबलपुर-महाकोशल में गर्मी का महाटॉर्चर, 44 डिग्री पहुंचेगा पारा; IMD ने जारी किया अलर्ट
    • Punjab IAS Summoned: मनी लॉन्ड्रिंग केस में पंजाब के IAS बसंत गर्ग को ED का समन, मंत्री संजीव अरोड़ा के दो करीबी भी तलब
    • Bareilly Crime News: बरेली में डीएलएड छात्रा की हत्या से हड़कंप, खेत में मिला शव; पिता ने 4 पर जताया शक
    • Shivpuri News: शिवपुरी के बुजुर्ग ने जीते जी कराया अपना मृत्यु भोज, भंडारे में शामिल हुए 7 हजार लोग
    • Bihar Politics: सम्राट चौधरी ही हैं नीतीश कुमार के असली उत्तराधिकारी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का बड़ा बयान
    • Basirhat Bulldozer Action: बसीरहाट में टीएमसी नेता के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, May 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » बरेली : CM योगी को धमकी देने वाले सपा विधायक के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर

    बरेली : CM योगी को धमकी देने वाले सपा विधायक के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर

    April 7, 2022 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तरप्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के खिलाफ विवादित बयान देने वाले समाजवादी पार्टी के विधायक (SP MLA) शहजिल इस्‍लाम के पेट्रोल पंप पर गुरुवार को बरेली विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर चला दिया। आरोप है कि पेट्रोल पंप का निर्माण बिना नक्‍शा पास कराए कराया गया था और इस संबंध में प्राधिकरण ने उन्हें (SP MLA) दो साल पहले ही नोटिस जारी किया था।

    इसे भी पढ़ें – अखिेलेश के बयान पर भड़के डिप्‍टी CM केशव मौर्य,कहा मुर्तजा से इतनी हमदर्दी क्यों ?

    गुरुवार को बरेली-रामपुर रोड पर स्थित सपा विधायक (SP MLA) शहजिल इस्लाम के आवास के पास बने पेट्रोल पंप पर बरेली विकास प्राधिकरण की टीम सुबह पूरे दल बल के साथ पहुंची और एक घंटे में निर्माण ढहाकर लौट गई। सपा विधायक को प्राधिकरण ने 2020 में नोटिस जारी किया था। विधायक के वकील ने इसमें कुछ दिन का समय मांगा था और मामला टालते रहे। प्राधिकरण की तरफ से नोटिस की कार्रवाई जारी रही।

    बीडीए के अधीक्षण अभियंता राजीव दीक्षित ने बताया कि प्राधिकरण की तरफ से शहजिल इस्लाम को कई बार नोटिस दिए गए पर उनकी तरफ से कोई पक्ष नहीं रखा गया। हाईकोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने एक दस्तावेज प्राधिकरण को उपलब्ध कराए पर उन दस्तावेजों से प्राधिकरण का कोई मतलब नहीं था। प्राधिकरण ने शहजिल इस्लाम को 16 दिन के अंदर अवैध निर्माण को 16 दिन के अंदर खुद ही ध्वस्त करने का नोटिस दिया था। इसके बावजूद उन्होंने अवैध निर्माण को ध्वस्त नहीं किया। गुरुवार को प्राधिकारण के प्रवर्तन दल, कई थानों की पुलिस ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है।

    इसे भी पढ़ें – गोरखनाथ मंदिर हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी, मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा बढ़ाई गई

    भोजीपुरा से समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम ने दो अप्रैल को सीएम योगी के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया था। विधायक ने कहा था कि उनके मुंह से आवाज निकली तो हमारे बंदूकों से धुआं नहीं, गोलियां निकलेंगीं। इस मामले में विधायक के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। पीलीभीत बाईपास पर सपा के जिला उपाध्यक्ष संजीव सक्सेना के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने योगी का जिक्र करते हुए कहा था कि उनके मुंह से आवाज निकली तो हमारी बंदूकों से धुआं नहीं, गोलियां निकलेंगीं।इस मामले में भाजपा नेताओं ने काफी नाराजगी व्यक्त की थी। विधायक के वक्तव्य को मर्यादाहीन बताते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग की थी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Bareilly Crime News: बरेली में डीएलएड छात्रा की हत्या से हड़कंप, खेत में मिला शव; पिता ने 4 पर जताया शक

    Bihar Politics: सम्राट चौधरी ही हैं नीतीश कुमार के असली उत्तराधिकारी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का बड़ा बयान

    लखनऊ कोर्ट परिसर में चला नगर निगम का बुलडोजर, 240 अवैध चैंबर और दुकानें ढहाईं

    ‘तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है’, ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार

    सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR दर्ज

    मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.