Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने में फैसले का निर्देश
    • “राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?” TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खारिज
    • छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड
    • NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीकर कनेक्शन का खुलासा
    • E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— ‘जनता की जेब से चुरा रहे पैसे’, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी का पलटवार
    • महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार संग 5 घंटे चली बैठक
    • अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल
    • गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 लाख मुआवजा देने को राजी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, August 8
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » हिमाचल-उत्तराखंड में दोहरी स्थिति! समय से पहले बर्फबारी से पर्यटक खुश, लेकिन IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

    हिमाचल-उत्तराखंड में दोहरी स्थिति! समय से पहले बर्फबारी से पर्यटक खुश, लेकिन IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

    October 7, 2025 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में सर्दियों की दस्तक अब साफ महसूस होने लगी है. सोमवार को उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर तक सीजन की पहली बर्फबारी हुई, जिससे पूरा पर्वतीय (Tourists happy with premature snowfall) क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर में लिपट गया. बर्फबारी के बाद मौसम में अचानक बदलाव आया और तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई.

    Tourists happy with premature snowfall – उत्तराखंड में बर्फबारी की शुरुआत केदारनाथ धाम से हुई, जहां सोमवार दोपहर से बर्फ गिरनी शुरू हुई और देर शाम तक जारी रही. लगातार गिरती बर्फ के चलते तापमान करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जिससे अक्टूबर में ही दिसंबर जैसी ठंड महसूस होने लगी. केदारनाथ के अलावा बद्रीनाथ, औली, हर्षिल, गंगोत्री और मुनस्यारी जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी हुई है. चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जो ठंड और बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं.

    हिमाचल प्रदेश में कहां हुई बर्फबारी?

    हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, केलांग और गोंधला इलाकों में भी बर्फबारी लगातार जारी है. वहीं, शिमला, मनाली और कुल्लू के ऊपरी क्षेत्रों में भी हल्की बर्फबारी के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई है. राज्य के कई हिस्सों में पारा सामान्य से नीचे चला गया है. जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग और माउंट अफरवात की ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फ गिरी है.

    हिमाचल-उत्तराखंड में रेड अलर्ट

    मौसम विभाग ने तीनों राज्यों के लिए अब दो दिन तेज बारिश और बर्फबारी को येलो जारी किया है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के एक्टिव होने की वजह से यह बदलाव देखने को मिल रहा है. इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में उत्तर भारत के ज्यादातार हिस्सों में ठंड और बढ़ेगी.पहाड़ों पर शुरू हुई बर्फबारी को सर्दियों की शुरुआत मानी जा रही है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    हिमाचल प्रदेश में सियासी हलचल तेज: मुकेश अग्निहोत्री और विक्रमादित्य सिंह बने दावेदार; खतरे में सुक्खू सरकार?

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवाजाही बंद

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.