Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें
    • पीएम मोदी ने मैसूर में किया ‘विवेक स्मारक’ का उद्घाटन: बोले- “भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से बढ़ रही देश की अर्थव्यवस्था”
    • तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— “परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीनना चाहती है भाजपा”
    • वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
    • NSA अजीत डोभाल ‘लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026’ से सम्मानित, अमित शाह बोले- “सुरक्षा इतिहास में दर्ज होगा सुनहरा पन्ना”
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी
    • पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारे
    • उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, BNS की धाराओं में केस दर्ज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, August 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मतगणना के लिए कांग्रेस ने बनाई खास रणनीति,हर केंद्र पर एक केंद्रीय आबर्ज्वर रहेगा तैनात

    मतगणना के लिए कांग्रेस ने बनाई खास रणनीति,हर केंद्र पर एक केंद्रीय आबर्ज्वर रहेगा तैनात

    March 9, 2022 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तराखंड:विधानसभा चुनाव 2022 की 10 मार्च को होने वाली मतगणना के लिए कांग्रेस (congress) ने एक खास रणनीति बनाई है। मतगणना के दिन हर पोलिंग स्टेशन पर कांग्रेस का एक केंद्रीय आबर्ज्वर तैनात रहेगा। आब्जर्वर की जिम्मेदारी होगी कि वो मतगणना के दौरान प्रत्याशी की सहायता करे।और आवश्यकता पड़ने पर प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व की सहायता ले। चुनाव नतीजे आने के बाद जीता हुए प्रत्याशी आब्जर्वर की सुरक्षा में रहेगा। सू्त्रों के अनुसार ये जीते हुए प्रत्याशी कांग्रेस शासित दूसरे राज्यों को भी भेजे जा सकते हैं। कांग्रेस (congress) ने मतगणना और सरकार बनने की संभावना पर पूर्णरूपेण अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे दिया है।

    इसे भी पढ़ें – भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे देहरादून,सियासी गर्मी बढ़ी कांग्रेस हुई चौकन्नी

    राजपुर रोड स्थित एक होटल में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, केंद्रीय आब्जर्वर सांसद दीपेंद्र हुड्डा, कर्नाटक के पूर्व काबीना मंत्री एमबी पाटिल, पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य ने आज सुबह से दोपहर दो बजे तक सिलसिलेवार कई बैठकों के बाद कुछ अहम निर्णय किए हैं।

    प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की आज पूर्व सीएम हरीश रावत के साथ अच्छी कैमिस्ट्री नजर आई। सुबह होटल में मुलाकात के वक्त प्रभारी ने मुस्कुराते हुए रावत से हाथ मिलाया और शुभकामनाएं दी। कहा कि, रावत ने चुनाव अभियान को बेहतर तरीके से संभाला। दोपहर बैठक खत्म होने के बाद प्रभारी ने नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के साथ कुछ देर तक अकेले में गुफ्तगू की। प्रभारी भीड़ से अलग होकर प्रीतम को होटल के लॉन में ले गए। वहां उन्होंने चर्चा की और उसके बाद प्रीतम अपने समर्थकों के साथ होटल से वापस चले गए।

    इसे भी पढ़ें – एक्जिट पोल पर बोले CM धामी, फिर बनाएंगे भाजपा की सरकार

    congress – कांग्रेस ने मंगलवार देर शाम 17 वरिष्ठ नेताओं को जिलावार  केंद्रीय आब्जर्वर नियुक्त कर दिया। हरिद्वार, देहरादून, चंपावत, पिथौरागढ़ में दो दो आबजर्वर नियुक्त किए गए हैं। इनके साथ ही राज्य स्तर पर भी पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य समेत 20 नेताओं को स्थानीय स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में कथित अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवाजाही बंद

    ‘देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर’, राहुल गांधी का उत्तराखंड की BJP सरकार पर बड़ा हमला

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.