फाज़िल्का ज़िले में हालिया बाढ़ ने आम जनता को गहराई से प्रभावित किया है। पानी के बहाव और लगातार बरसात ने गाँवों और पंचायतों को पानी में डुबो दिया, जिससे ग्रामीण इलाकों में लोगों को सबसे अधिक परेशानियां झेलनी पड़ी। मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों पर पंजाब सरकार ने स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए चौबीसों घंटे (Fazilka flood affected area) काम शुरू किया है। इस आपदा के दौरान मान सरकार और समाजसेवी संगठनों ने मिलकर राहत कार्य को गति देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
फाज़िल्का विधानसभा क्षेत्र के अंदर कुल 12 गाँव और 20 पंचायतें पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में आई है। खेतों में खड़ी फसलें नष्ट हो गई और साधारण घरों के साथ-साथ सड़कों को भी भारी नुकसान पहुँचाया है। स्थानीय विधायक नरेंद्र पाल सिंह स्वयं प्रभावित इलाको का दौरा किया और हर स्तर पर प्रशासन को दिशा-निर्देश देकर, राहत कार्य में उन्होंने काफी तेज़ी से सब संभाला और लोगों को तुरंत मदद भी दी।
Fazilka flood affected area – पंजाब के मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद ने फाज़िल्का ज़िले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और भारी बारिश और बढ़ते जलस्तर से जूझ रहे परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री भी प्रदान की। मंत्री ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उन्हें सामान्य स्थिति बहाल करने में सरकार के निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया। राहत अभियान के तहत खाने के पैकेट, दवाइयां और अन्य आवश्यक वस्तुएं दी गई।कई गाँवों के जलमग्न होने और कृषि भूमि खराब होने के कारण, राज्य सरकार ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता और दीर्घकालिक पुनर्वास प्रदान करने के प्रयास तेज़ कर दिए है।

