Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अमित शाह का ‘मिशन बंगाल’: “15 दिन यहीं रुकूंगा”, रैली में बताया बीजेपी की जीत का सबसे ‘आसान तरीका’
    • पुणे में अप्रैल में ‘प्रलय’! लबालब सड़कें, डूबीं कारें और घुटने तक पानी; कुदरत के कहर से थमी रफ्तार
    • रसमलाई के लिए ‘रक्तपात’! शादी में नहीं मिली मिठाई तो बारातियों ने भांजी लाठियां; जमकर चले लात-घूंसे
    • जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर महासंग्राम! धर्म बड़ा या राजस्व? जानें इस मुद्दे पर क्यों आमने-सामने हैं पार्टियां
    • Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात
    • West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया ‘सांस्कृतिक फासीवाद’, लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी
    • Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा बयान
    • बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की मांग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » प्रभु के उत्सव में शामिल होना मानव का सौभाग्य – देवी ममता,विशाल कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

    प्रभु के उत्सव में शामिल होना मानव का सौभाग्य – देवी ममता,विशाल कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

    March 5, 2022 बड़ी खबर 4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    राजस्थान:नागौर। डिडवानिया (दर्जी) परिवार द्वारा अपने पूर्वजों की पुण्य स्मृति में विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय, नागौर में आयोजित पीड़ित गोवंश हितार्थ सप्त दिवसीय विशाल भागवत कथा (bhagwat katha)  का शुभारम्भ आज विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ जिसमें 11 महिलाओं ने कलश धारण किये। कथा प्रभारी श्रवण सैन ने बताया कि कथा में सुन्दर व विशाल कलश यात्रा निकाली जो भैंरूजी के थान से प्रारम्भ होकर कथा स्थल तक पहुंची। जिसमें श्रद्धालु व महिलाएं रंग बिरंगे परिधानों में सजधज कर सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए डीजे पर ‘‘वारी जाऊं रे बलिहारी जाऊं रे’ व ‘राधे-राधे बोल’ भजनो पर नृत्य करते हुए कलश यात्रा निकाली। भक्तों पर खुले आकाश से ड्रोन द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्शा से स्वागत किया गया तो दूसरे ड्रोन कैमरे से कलश यात्रा की वीडियो शूटिंग की।

    इसे भी पढ़ें – महाशिवरात्रि पर स्वयं करें भगवान शिव को आमंत्रित

    कथा वाचिका देवी ममता ने बताया कि भारतीय सभ्यता व संस्कृति को विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृति होने का गौरव प्राप्त है, लेकिन बढ़ते पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव के कारण युवा गौरवशाली संस्कृति को भूलते जा रहे है, जिससे समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। प्रथम दिवस पर श्रद्धालुओं को भागवत कथा का प्रादुर्भाव, परीक्षित, शुकदेव का जन्म, नारद पूर्व जन्म, कुन्ती स्तुति के बारे में विस्तार से बताया। धुुंधकारी चरित्र पर प्रकाष डालते हुए कहा कि आत्मसात कर ले तो जीवन से सारी उलझने समाप्त हो जायेगी। देवीजी ने बताया की भागवत कथा के अमृत पान करने से संपूर्ण पापों का नाश होता है। श्रीमद् भागवत कथा (bhagwat katha)  एक अमर कथा है। इसे सुनने से पापी भी पाप से मुक्त हो जाता है।

    Bhagwat Katha – कथा में पण्डित पवन पाठक (आचार्य) ने बहुत ही सुन्दर मंच संचालन किया, वृंदावन की प्रसिद्ध संगीत मण्डली ने सुन्दर भजनों की प्रस्तुति दी एवं राजस्थान की प्रसिद्ध झांकी टीम द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की ज्ञान वैराग्य भक्ति व बाण शैय्या पर भीष्म पितामह की सुंदर मनमोहक सजीव झांकियों का प्रस्तुतिकरण किया गया। सांखला कलर लेब द्वारा बड़ी 8 गुणा 12 एल.ई.डी. टीवी एवं लाईव प्रसारण की व्यवस्था की गई।
    कथा के दौरान महामण्डलेश्वर ने ‘संत व सेठ का प्रसंग’ सुनाते हुए बताया कि एक धनी सेठ ने एक संत से प्रार्थना की, महाराज, मैं आत्मज्ञान प्राप्त करने के लिए साधना करता हॅू पर मेरा मन एकाग्र ही नहीं हो पाता है। संत बोले, मैं कल तुम्हारें घर आऊंगा और एकाग्रता का मंत्र बताऊंगा। संत सेठ की हवेली पर पधारे जब सेठ ने उनका खूब स्वागत सत्कार किया। सेठ की पत्नी ने मेवों व शुद्व घी से स्वादिष्ट हलवा तैयार किये चांदी के बर्तन में हलवा सजाकर संत को दिया गया तो संत ने अपना कमंडल आगे कर दिया और बोले, यह हलवा इस कमंडल में डाल दो। सेठ ने देखा कि कमंडल में कूड़ा-करकट भरा हुआ है। सेठ नेे संकोच के साथ कहा, महाराज, यह हलवा मैं इसमें कैसे डाल सकता हूं। कमंडल में तो यह सब भरा हुआ है। संत मुस्कुराते हुए बोले, वत्स तुम ठीक कहते हो।

    इसे भी पढ़ें – अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाये दूध के दाम,छह मार्च से प्रभावी होंगी बढ़ी हुई कीमतें

    जिस तरह कमंडल में कूड़ा करकट भरा है, उसी तरह तुम्हारे दिमाग में भी बहुत सी ऐसी चीजें भरी है जो आत्मज्ञान के मार्ग में बाधक है। सबसे पहले पात्रता विकसित करो, तभी तो आत्मज्ञान के योग्य बन पाओंगे। यदि मन-मस्तिष्क में विकार भरे रहेंगे तो कहां से आएगा आत्मज्ञान ? संत की बात सुनकर सेठ ने संकल्प लिया कि वह फालतु की बातों को मन मस्तिष्क से निकाल बाहर करेगा। प्रवचन देते हुए महामण्डलेश्वर ने कहा की संतों की सेवा सर्वश्रेष्ठ सेवा होती हैं, संतों का झूठा भोजन करने से मनोवांछित मनोकामना पूर्ण होती हैं, भारतीय संस्कृति के अनुसार सभी महिलाओं को नीचे से नीचे काम और उचे से उचे काम करना चाहिए महिलाओं को सुबह अपने घरों के आगे हमेशा साफ सफाई रखनी चाहिए जिससे परमात्मा की कृपा प्राप्त होती हैं इत्यादि जानाकारी दी।

    महामण्डेलश्वर ने विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय से जुड़े हुए दानदाताओं का यू-ट्यूब के माध्यय के बताया की आगामी कथा विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय में जिन दानदाताओं ने 3 लाख रू. से अधिक सहयोग कर दिया आगामी कथा उनके निवास स्थान पर उनके क्षेत्र में आयोजित कि जायेगी, वह दानदाता देश के किसी भी राज्य में निवास करते हो। जो दानदाता नहीं वह भी कथा के सातवें दिन 3 लाख रू. का गोहितार्थ मायरा भरकर कथा करवा सकते हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पंजाब की बस सेवाओं को आधुनिक बनाने के लिए डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीनों की खरीद को मंजूरी

    जैसलमेर में सेना कमांडर सम्मेलन शुरू! सीमा सुरक्षा और सैन्य क्षमता पर फोकस, ‘अग्निवीर रिटेंशन रेट’ पर चर्चा नहीं

    राजस्थान बोर्ड 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी, लड़के हुए पीछे, यहां चेक कर पूरा रिजल्ट

    दिल्ली से दो जासूस अरेस्ट, PAK को भेजते थे खुफिया जानकारी

    अजान की आवाज से सिर दर्द होता है… बोले BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य

    Teddy Day : अपने हाथों से टेडी बनाकर पार्टनर को करें गिफ्ट, इन ट्रिक्स को आजमाएं

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.