Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें
    • पीएम मोदी ने मैसूर में किया ‘विवेक स्मारक’ का उद्घाटन: बोले- “भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से बढ़ रही देश की अर्थव्यवस्था”
    • तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— “परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीनना चाहती है भाजपा”
    • वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
    • NSA अजीत डोभाल ‘लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026’ से सम्मानित, अमित शाह बोले- “सुरक्षा इतिहास में दर्ज होगा सुनहरा पन्ना”
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी
    • पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारे
    • उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, BNS की धाराओं में केस दर्ज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, August 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मंदिर-मंदिर जा रहे CM धामी, भाजपा की जीत और प्रदेश की खुशहाली के लिए कर रहे पूजा-अर्चना

    मंदिर-मंदिर जा रहे CM धामी, भाजपा की जीत और प्रदेश की खुशहाली के लिए कर रहे पूजा-अर्चना

    February 25, 2022 उत्तराखण्ड 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  अब सभी मंदिरो में जा रहे हैं और वहां वह भाजपा की जीत और प्रदेश की खुशहाली के लिए पूजा-अर्चना कर रहे हैं। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे सीएम ने भवाली के निकट घोड़ाखाल के गोल्ज्यू मंदिर में पूजा की। सुबह करीब 10 बजे नैनीताल पहुंचे। यहां पहले तल्लीताल स्थित पाषाण देवी मंदिर और उसके बाद मल्लीताल स्थित नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

    नैनीताल के बाद धामी ने काशीपुर जाकर कुंडेश्वरी रोड स्थित साई धाम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद राजनीति के जानकार प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच इस बार कड़ी टक्कर बता रहे हैं। कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लगातार अपनी सक्रियता बढ़ाए हुए हैं। वहीं भाजपा में मुख्यमंत्री धामी लगातार अलग-अलग स्थानों के दौरे कर रहे हैं।

    इसे भी पढ़ें – रावत को कांग्रेस की सरकार बनने का पूरा भरोसा,घोषणा पत्र पर अमल हुआ तो 20 साल रहेगी कांग्रेस

    भाजपा की जीत के लिए मंदिरों में पूजा-पाठ का दौर भी जारी है। गुरुवार को नैनीताल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने कई मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हुए इन पूजास्थलों पर काफी समय भी बिताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केवल मंदिर में ही मुलाकात की। नैनीताल के नैना देवी मंदिर में पुजारी बसंत बल्लभ पांडे ने धामी को विशेष पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा की जीत के साथ ही प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

    सीएम धामी (CM Dhami) ने दोपहर में काशीपुर पहुंचकर कुंडेश्वरी रोड स्थित साई धाम मंदिर में चंपावत विधायक और मंदिर संस्थापक कैलाश गहतोड़ी के साथ पूजा-अर्चना की। सीएम ने कहा, यह एक साधारण कार्यक्रम है, क्योंकि चुनाव संपन्न हो चुके हैं। साईं बाबा की कृपा से उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव निर्विघ्न एवं निर्बाध संपन्न हुआ है। बाबा की कृपा सब पर बनी रहे, हमारे देश और प्रदेश का विकास हो।

    इसे भी पढ़ें – टिकट किसे देना है पहले से तय था, हमसे सिर्फ आवेदन भरवाए

    नैनीताल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया कि भाजपा में कहीं भी भितरघात नहीं हुआ है। उन्होंने भितरघात को लेकर आ रहे नेताओं के बयानों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि भाजपा निष्ठावान कार्यकर्ताओं की पार्टी है। संगठनात्मक रूप से बेहद मजबूत और विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। बड़े परिवार में आंशिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं है। पार्टी में भितरघात की कोई संभावना नहीं है।

    CM Dhami – धामी ने कहा कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। चुनाव में अपनी हार देखकर हरीश रावत निजी तौर पर फेस सेविंग के लिए पारदर्शी चुनाव व्यवस्था पर गलत बयानबाजी कर रहे हैं। हरीश रावत किसी भी तरह बस चर्चा में बने रहना चाहते हैं। धामी ने कहा कि नई सरकार बनते ही भू-कानून की दिशा में कदम उठाया जाएगा। पुलिस के ग्रेड-पे के सवाल पर कहा कि सरकार बनाने के बाद एक माह में इसका हल निकाल लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की देखरेख में निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण चुनाव हुए हैं। 10 मार्च को नतीजे ही विपक्षियों को जवाब देंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में कथित अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के लिए खाली की सीट

    हिमाचल प्रदेश में सियासी हलचल तेज: मुकेश अग्निहोत्री और विक्रमादित्य सिंह बने दावेदार; खतरे में सुक्खू सरकार?

    संसद में मुझे बोलने नहीं दिया”: राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का आरोप

    मोहाली विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! डेराबस्सी के माइनिंग SDO रमनजोत सिंह 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.