Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पीएम मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार
    • टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक दबाव का जिक्र, जांच की मांग
    • ‘बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी’: तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च का ऐलान
    • पीएम मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान
    • बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वालों पर केस
    • भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, पुलिस ने दबोचा
    • दिल्ली में पूरा हुआ 100 ‘अटल कैंटीन’ का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में मिलेगा पौष्टिक भोजन
    • ‘अटल जी के सदैव ऋणी रहेंगे झारखंडवासी’: रांची में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और कर्मवीर सिंह ने किए श्रद्धासुमन अर्पित
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, August 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » कुर्सी जाने के डर से कराई भाजपा नेता की हत्या, कांग्रेस नेता समेत 11 गिरफ्तार

    कुर्सी जाने के डर से कराई भाजपा नेता की हत्या, कांग्रेस नेता समेत 11 गिरफ्तार

    January 13, 2024 छत्तीसगढ़ 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के नेता असीम राय की हत्या के आरोप में कांग्रेस नेता और पखांजूर नगर पंचायत के अध्यक्ष समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जिसके (BJP Leader Murder Case) लिए अध्यक्ष भाजपा नेता को जिम्मेदार मान रहा था। कुर्सी के लिए लड़ाई ही इस हत्या की वजह बनी।

    इसे भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान में इंडिया गठबंधन के साथ सीट शेयरिंग की संभावना नहीं : पायलट

    कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस महीने की सात तारीख को पखांजूर कस्बे में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय की हत्या के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता और नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली (57), कांग्रेस पार्टी के पार्षद विकास पाल (47) और जितेंद्र बैरागी (37) समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पटेल ने बताया कि असीम राय पर गोली चलाने वाला विकास तालुकदार  फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

    इसे भी पढ़ें – पक्के मकान ने बचाया बारिश से, तो गैस सिलेंडर ने दूर की धुएं की समस्या

    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सात जनवरी को पखांजूर के पुराना बाजार इलाके में असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान एसआईटी ने पखांजूर शहर के सभी सीसीटीव्ही का अवलोकन किया तब जानकारी मिली कि मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों ने घटना के दिन असीम राय का उनके कॉम्प्लेक्स से घर जाने के दौरान पीछा किया और मोटरसाइकिल में पीछे बैठे आरोपी ने राय पर गोली चलाकर हत्या कर दी।

    इसे भी पढ़ें – पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल का निधन

    उन्होंने बताया कि पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान विकास तालुकदार के रूप में की और बाद में उसके एक मित्र नीलरतन मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान मंडल ने हत्या के लिए रचे गए षड़यंत्र की जानकारी पुलिस को दी।पटेल ने बताया कि पखांजूर क्षेत्र के निवासी सोमेंद्र मंडल, सुरजीत और रीपन ने नीलरतन से कहा था कि कांग्रेस नेता बप्पा गांगुली, विकास पाल और जितेंद्र बैरागी भाजपा नेता असीम राय की हत्या करवाना चाहते है इसके बाद नीलरतन ने असीम राय की हत्या के लिए अपने मौसेरे भाई शार्प शूटर विकास तालुकदार और जयंत विश्वास की मुलाकात सोमेंद्र से करवायी। राय की हत्या के लिए नीलरतन, विकास और जयंत ने सात लाख रुपए की सुपारी ली।

    इसे भी पढ़ें – माओवादी समर्थक होने के आरोप में स्कूल शिक्षक गिरफ्तार, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

    BJP Leader Murder Case – पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में पुलिस ने सोमेंद्र मंडल को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की। सामेंद्र ने असीम की हत्या में शामिल होना स्वीकार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि राज्य में भाजपा के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था और उसकी कुर्सी खतरे में थी। उन्होंने बताया कि पार्षद विकास पाल को डर था कि उसका पखांजूर में होटल का अवैध निर्माण भी तोड़ा जायेगा, और दोनों ही इसके लिए असीम राय को जिम्मेदार मानते थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पखांजूर: गढ़चिरौली के आवासीय आश्रम में सांप के काटने से 3 छात्राओं की मौत; पीड़ित परिजनों से मिले अनूप नाग

    धमतरी की इंजीनियर बेटी आस्था लुनिया लेंगी जैन दीक्षा: जयपुर में 10 दिसंबर को मुहूर्त, नगर में निकली भव्य शोभायात्रा

    कोरबा शहर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बारिश के बीच उमड़ा जनसैलाब

    साधु के भेष में सरकारी दफ्तरों में उगाही की शिकायत पर SP का कड़ा एक्शन, पेट्रोलिंग टीम कर रही बाहरी लोगों की जांच

    रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने मुख्यमंत्री निवास में खेली हरेली: पारंपरिक ‘रसूली’ झूले पर झूलकर ताजा की बचपन की यादें

    IPS रतनलाल डांगी की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने गृह सचिव और PHQ को जारी किया नोटिस

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.