Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पीएम मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार
    • रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक दबाव का जिक्र, जांच की मांग
    • बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों ने की री-एग्जाम की मांग
    • ‘बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी’: तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च का ऐलान
    • पीएम मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान
    • बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वालों पर केस
    • सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी साजिश का आरोप
    • भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, पुलिस ने दबोचा
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, August 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » माओवादी समर्थक होने के आरोप में स्कूल शिक्षक गिरफ्तार, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

    माओवादी समर्थक होने के आरोप में स्कूल शिक्षक गिरफ्तार, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

    January 8, 2024 छत्तीसगढ़ 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मानपुर : छत्तीसगढ़ के मोहला मपनूर अंबागढ़ चौकी जिले में 25 वर्षीय एक स्कूल शिक्षक को माओवादी समर्थक होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तारी से नाराज स्कूली बच्चों सहित ग्रामीणों के एक समूह ने शिक्षक की रिहाई (Maoist Supporter Teacher Arrested) की मांग करते हुए यहां एक थाने के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

    इसे भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 88 IAS अधिकारियों के तबादले

    एक अधिकारी ने बताया कि रामलाल नुरेटी को शनिवार को मदनवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कारेकट्टा गांव से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी पिछले साल सितंबर में इलाके में माओवादियों के बैनर और पोस्टर लगाने में कथित तौर पर शामिल था। अधिकारी ने बताया कि सीतागांव थाना क्षेत्र के महका गांव का रहने वाला आरोपी कारेकट्टा गांव के
    सरकारी प्राथमिक विद्यालय में संविदा के आधार पर नियुक्त अतिथि शिक्षक के रूप में काम करता है। उन्होंने बताया कि पिछले साल 15 सितंबर को पुलिस ने मदनवाड़ा इलाके से पोस्टर और बैनर बरामद किए थे, जिसमें माओवादियों ने गैरकानूनी आंदोलन की 19वीं वर्षगांठ मनाने की अपील की थी।

    इसे भी पढ़ें – राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाएगी सब्जियों की खेप, सीएम ने की घोषणा

    Maoist Supporter Teacher Arrested – अधिकारी ने बताया कि जांच में सामने आया कि नुरेटी इस कृत्य में शामिल था और पुलिसकर्मी उस पर नजर रख रहे थे। उन्होंने बताया कि जांच और तकनीकी सबूतों से आरोपी की अपराध में संलिप्तता की पुष्टि हुई, जिसके बाद सीतागांव की पुलिस ने उसे पकड़ लिया।अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान नुरेटी ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन बाद में उसने माओवादी पोस्टर और बैनर लगाने की बात स्वीकार ली, जिसके बाद उसे छत्तीसगढ़ विशेषसार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया और स्थानीय अदालत में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को राजनांदगांव जिला जेल भेज दिया गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पखांजूर: गढ़चिरौली के आवासीय आश्रम में सांप के काटने से 3 छात्राओं की मौत; पीड़ित परिजनों से मिले अनूप नाग

    एमसीबी को बड़ी सौगात: चैनपुर में 18.75 करोड़ की लागत से बनेगा एकीकृत जिला कार्यालय भवन, मंत्री श्याम बिहारी ने किया भूमिपूजन

    दंतेवाड़ा में ऐतिहासिक स्वतंत्रता दिवस 2026: नक्सल मुक्त 5 गांवों में पहली बार शान से लहराया तिरंगा

    कोरबा: मिनीमाता बांगो बांध के 7 गेट खोले गए, हसदेव नदी में छोड़ा 27,786 क्यूसेक पानी; तटीय इलाकों में हाई अलर्ट

    भिलाई में NH-53 पर CNG टैंकर से गैस रिसाव: D-Mart और अस्पताल के पास मची अफरा-तफरी, NHAI व CDRF ने टाला बड़ा हादसा

    महासमुंद में पिकनिक बना मातम: मुडमार बांध में डूबने से क्लब पारा के प्रणय की मौत, कोरिया में युवती की मौत पर जांच जारी

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.