पटना : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज (गुरुवार) पटना आ रहे हैं। डॉ. भागवत पटना हवाईअड्डे से ही भागलपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। भागलपुर में रात्रि विश्राम के बाद वे 22 दिसम्बर को कुप्पा घाट स्थित महर्षि मेंही (Three Day Bihar Tour) आश्रम में संतों के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
इसे भी पढ़ें – Begusarai Police Attack : मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार का बड़ा बयान, कहा- गिरफ्तारी हुई है दोषियों को मिलेगी सजा
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है।संघ प्रमुख मोहन भागवत के भागलपुर में दो दिवसीय दौरे को लेकर भागलपुर पुलिस स्थानीय स्तर पर भी सुरक्षा का कड़ा इंतजाम कर रखा है। संघ प्रमुख की सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग वैसे हाईलेवल अधिकारी कर रहे हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर भी स्पेशल ब्रांच, क्राइम ब्रांच, सीआईडी वाले भी सक्रिय कर दिये गए हैं।
आरएसएस प्रमुख डॉ भागवत आज शाम तक भागलपुर पहुंचेंगे। इसे लेकर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त कर ली गई है। भागलपुर के यातायात डीएसपी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि उनका काफिला नवगछिया से सड़क मार्ग से भागलपुर पहुंचेगा। इसके लिए पुल के दोनों ओर स्थित यातायात थाने को निर्देश दिए गए हैं।यातायात विभाग की पेट्रोलिंग टीम भी रास्ते पर जाम ना लगे इसका मुआयना करते रहेगी। वहीं 22 दिसंबर को भी उनके लौटने के समय भी विक्रम शिला पुल पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रहेगी।
इसे भी पढ़ें – बिहार में अपराधी बेलगाम, शराब तस्कर ने दारोगा को गाड़ी से रौंद कर मार डाला

