बेतिया : बिहार के पश्चिमी चंपारण (बेतिया) जिले से शुक्रवार की देर रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाला दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग (NH-727) पर बसवरिया और पराउटोला के बीच एक अनियंत्रित तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े होकर ऑर्केस्ट्रा (सांस्कृतिक कार्यक्रम) का आनंद ले रहे 18 लोगों को बेरहमी से (18 people crushed by bus) कुचल दिया। इस भीषण हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
NH-727 मार्ग किनारे स्थित धर्मेंद्र दुबे के घर में बच्चे के जन्म के उपलक्ष्य में छठिहार समारोह का आयोजन किया गया था। घर के बाहर सड़क किनारे ऑर्केस्ट्रा चल रहा था, जिसे देखने के लिए रिश्तेदार और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र थे। देर रात करीब 12:45 बजे, गोरखपुर से बेतिया की ओर जा रही ‘शाही बस’ अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बेकसूर लोगों की भीड़ में जा घुसी, जिससे कुछ ही पलों में जश्न का माहौल चीत्कार में बदल गया।
गैस टैंकर और बस की भिड़ंत के चक्कर में हादसा
एक तरफ बेतिया की ओर से गैस सिलेंडरों से लदा ट्रक (18 people crushed by bus) आ रहा था, वहीं लौरिया की दिशा से शाही बस अत्यधिक तीव्र गति में दौड़ रही थी। दोनों भारी वाहनों के बीच ओवरटेक करने की होड़ के दौरान बस चालक ने अपना संतुलन पूरी तरह खो दिया और वाहन सीधे भीड़ को रौंदते हुए निकल गया। इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान संजय महतो, भोला दुबे, बहादुर महतो, देवेंद्र दुबे और छांगुर राम के रूप में हुई है।


