Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी राहत
    • Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मिलेगी एंट्री
    • Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
    • Jorhat Plane Crash: असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त; 5 जवान शहीद
    • Ayodhya Ram Mandir News: दान पात्र में चोरी की अफवाह पर गरमाया मामला; ट्रस्ट ने सीएम योगी से SIT जांच की मांग की
    • Bijapur Naxal Update: सीआरपीएफ ने नाकाम की बड़ी साजिश; 21 IED और BGL राइफल समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
    • Kanker Crime News: दुष्कर्म के 10 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने दबोचा; लंबे समय से चल रहा था फरार
    • Surajpur Crime News: पीएसएल चिटफंड कंपनी के 2 फरार डायरेक्टर गिरफ्तार; 10 साल बाद सूरजपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, June 13
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान तेज, सुरक्षा बलों ने स्मारक को किया ध्वस्त

    छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान तेज, सुरक्षा बलों ने स्मारक को किया ध्वस्त

    December 19, 2023 छत्तीसगढ़ 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    रायपुर : छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोध अभियान में तेजी ला दी है और इसके नतीजे भी सामने आने लगे हैं। एक तरफ जहां 11 नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है, वहीं नक्सलियों के स्मारक (Naxalite Memorial Demolished) को भी ढहा दिया गया है। राज्य में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद नक्सली गतिविधियों में तेजी आ गई थी, सत्ता में हुए बदलाव के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जवानों की शहादत को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान तेज करने के निर्देश दिए।

    इसे भी पढ़ें – रमन सिंह छत्तीसगढ़ के छठे विधानसभा के अध्यक्ष बने, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव

    उसके बाद सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान चलाया है और उसके चलते नक्सलियों की तलाश तेज की गई है। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बस्तर अंचल के सुदूर इलाकों में एरिया डामिनेशन और काम्बिंग शुरू कर दी गई है। बड़े पैमाने पर सर्चिंग की जा रही है। इसी सिलसिले में सुकमा जिले के सलातोंग गांव के मध्य नक्सलियों द्वारा बनाया गया विशालकाय
    स्मारक पुलिस के जवानों की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के निर्देशन में एएसपी नक्सल ऑपरेशन प्रभात कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस जवान सलातोंग गांव पहुंचे और गांव के बीच बने नक्सली स्मारक को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कर दिया। पूरे जिले में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

    इसे भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी पूरी होगी, धान 3,100 रुपये क्विंटल खरीदेंगे : साय

    Naxalite Memorial Demolished – वहीं दूसरी ओर पुलिस एवं केन्द्रीय बलों के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से शुरू हुए सर्चिंग अभियान में भी बड़ी सफलता मिली है। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में 11 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी बड़ी वारदातों में शामिल रहे हैं।मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद राज्य में विशेषकर बस्तर अंचल में पुलिस और केन्द्रीय बल के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से संवेदनशील इलाकों में सर्चिंग का अभियान तेज कर दिया गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Bijapur Naxal Update: सीआरपीएफ ने नाकाम की बड़ी साजिश; 21 IED और BGL राइफल समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

    Kanker Crime News: दुष्कर्म के 10 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने दबोचा; लंबे समय से चल रहा था फरार

    Surajpur Crime News: पीएसएल चिटफंड कंपनी के 2 फरार डायरेक्टर गिरफ्तार; 10 साल बाद सूरजपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    Bilaspur News: रतनपुर के बिकमा तालाब में मिले मगरमच्छ के 6 बच्चे; क्षेत्र में मची खलबली

    Balod News: बालोद कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 लागू; अब बिना अनुमति प्रदर्शन और भीड़ जुटाना होगा अपराध

    Bilaspur Crime News: बिलासपुर के व्यापार विहार में व्यापारी से 3 लाख की लूट; झाड़-फूंक का झांसा देकर फरार हुए बदमाश

    Ad
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.