Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पीएम मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार
    • रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक दबाव का जिक्र, जांच की मांग
    • बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों ने की री-एग्जाम की मांग
    • ‘बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी’: तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च का ऐलान
    • पीएम मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान
    • बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वालों पर केस
    • सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी साजिश का आरोप
    • भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, पुलिस ने दबोचा
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, August 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ का उप निरीक्षक शहीद, एक जवान घायल

    नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ का उप निरीक्षक शहीद, एक जवान घायल

    December 18, 2023 छत्तीसगढ़ 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    रायपुर : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार को सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का उप निरीक्षक शहीद हो गया और एक जवान घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ की 165वीं बटालियन के उप निरीक्षक सुधाकर रेड्डी शहीद हो गए तथा आरक्षक रामू गोली लगने से घायल हो गये। बस्तर (CRPF Soldier Martyred) संभाग में इस माह अलग-अलग नक्सली घटनाओं में तीन सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं और सात अन्य घायल हुए हैं।

    इसे भी पढ़ें – रमन सिंह होंगे छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष, दाखिल किया नामांकन

    अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह सात बजे जगरगुंडा थाना अंतर्गत बेदरे शिविर से सीआरपीएफ की टीम उर्सांगल गांव की तरफ अभियान पर निकली थी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान नक्सलियों ने गोलीबारी की। घटना में रेड्डी शहीद हो गए तथा आरक्षक रामू गोली लगने से घायल हो गये। अधिकारियों ने बताया कि घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि रेड्डी आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के निवासी थे।

    इसे भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़ के बाद जवानों ने किया नक्सली कैंप ध्वस्त, विस्फोटक बरामद

    CRPF Soldier Martyred – राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और शहीद को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायल जवान को उचित इलाज मुहैया कराने का भी निर्देश दिया है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने घटना के बाद उच्च स्तरीय बैठक कर नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि बैठक में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि साय ने अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पखांजूर: गढ़चिरौली के आवासीय आश्रम में सांप के काटने से 3 छात्राओं की मौत; पीड़ित परिजनों से मिले अनूप नाग

    एमसीबी को बड़ी सौगात: चैनपुर में 18.75 करोड़ की लागत से बनेगा एकीकृत जिला कार्यालय भवन, मंत्री श्याम बिहारी ने किया भूमिपूजन

    दंतेवाड़ा में ऐतिहासिक स्वतंत्रता दिवस 2026: नक्सल मुक्त 5 गांवों में पहली बार शान से लहराया तिरंगा

    कोरबा: मिनीमाता बांगो बांध के 7 गेट खोले गए, हसदेव नदी में छोड़ा 27,786 क्यूसेक पानी; तटीय इलाकों में हाई अलर्ट

    भिलाई में NH-53 पर CNG टैंकर से गैस रिसाव: D-Mart और अस्पताल के पास मची अफरा-तफरी, NHAI व CDRF ने टाला बड़ा हादसा

    महासमुंद में पिकनिक बना मातम: मुडमार बांध में डूबने से क्लब पारा के प्रणय की मौत, कोरिया में युवती की मौत पर जांच जारी

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.