UP News : उत्तर प्रदेश के बांदा में तैनात एक महिला सिविल जज की चिट्ठी वायरल हो रही है क्योंकि महिला जज ने पत्र लिखकर ऐसी चीज़ की मांग की जो शायद किसी ने आज तक नहीं की होगी. आपको बता दें कि यूपी में बांदा के बबेरू कोर्ट में तैनात महिला सिविल जज ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) को चिट्ठी लिखकर इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है.
इसे भी पढ़ें – अम्बेडकरनगर का हिस्ट्रीशीटर पॉलीटेक्निक चौराहा से गिरफ्तार, कई वर्षों से चल रहा था फरार
जिला जज पर लगाया शोषण का आरोप
महिला जज ने बाराबंकी में तैनाती के दौरान जिला जज द्वारा शोषण करने का आरोप लगाया है. महिला जज के मुताबिक उनका शारीरिक, मानसिक शोषण किया गया है. उन्हें प्रताड़ना मिली. न्याय की गुहार लगाई लेकिन कुछ नहीं हुआ. अब उन्होंने जिंदगी खत्म करने की अनुमति मांगी है.
इसे भी पढ़ें – पैगम्बर मुहम्मद साहब के बारे में अपमानजनक टिप्पणी, आरोपी छात्र पर मामला दर्ज
न्याय देने वाले मांग रहे न्याय
महिला जज ने अपने पत्र में कहा उसे इसकी इजाजत दी जाए ताकी वह हर कामगार महिला के लिए एक मिसाल बन सके.उन्होंने चिट्ठी में लिखा है कि, ‘मैं सिविल जज हूं. एक जज ने मेरा शारीरिक शोषण किया. न्याय नहीं मिल रहा. बहुत पीड़ा में हूं..ये खुला पत्र है. सबको न्याय दिलाने वाले खुद न्याय मांग रहे हैं.’